10 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल जानिए

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : द्वादशी तिथि, दोपहर बाद 03:24 बजे तक, उपरान्त त्रयोदशी तिथि
नक्षत्र : अनुराधा नक्षत्र, प्रातः 09:42 बजे तक, उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र
योग : गण्ड योग, सुबह 11:12 बजे तक, उपरान्त वृद्धि योग
करण : तैतिल करण शाम 4:54 बजे तक, गर करण रात्रि 03:43 बजे तक, उपरान्त वणिज और विष्टि

आज का सूर्योदय : 6:44 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:16 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
यात्रा करना अति आवश्यक हो तो दलिया, घी, पान खाकर यात्रा प्रारंभ करें। साथ ही तुलसी में जल दें और तुलसी के पौधे की दाई ओर से परिक्रमा करते हुए पूर्व की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे शूल दोष का नाश होगा और कार्य सिद्ध होगा।

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक

आज का राहुकाल
शाम 4:05 बजे से शाम 5:25 बजे तक

आइए अब आज का राशिफल जानते हैं

मेष राशि
संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है। आज किसी अपने के साथ गलतफहमी के कारण अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अच्छे से स्थिति को जांच लें। कार्य क्षेत्र में अकारण बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु मौके की तलाश में है, फायदा उठा सकता है, सावधान रहें। आकस्मिक दुर्घटना के कारण शरीर में चोट लग सकती है, सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृष राशि
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यवसाय के लिए अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो आपको सकारात्मक परिणाम देगा। आज आपके पास अपने लिए भरपूर समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध और मजबूत होगा, साथ ही आपका आज का दिन जीवन साथी के संग बीतेगा। साझेदारी के व्यापार में किए हुए निवेश से आपको लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा परंतु ध्यान रखें कि अपना पैसा व्यर्थ में खर्च न करें। अगर आप करियर में बदलाव चाहते हैं तो पेशेवर तरीके से दूसरों के सामने अपने आप को प्रस्तुत करें। विद्यार्थियों को अध्ययन क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद का लाभ तथा नये घर का सुख मिलने की संभावना है। आज किसी पुरानी शारीरिक बीमारी के सही होने की संभावना है। इसके चलते आप अपनी दिनचर्या में फिर से लौट सकते हैं। आज लेनदेन सावधानी पूर्वक करें।

कर्क राशि
आज के दिन आपको शिक्षा क्षेत्र से विशेष लाभ मिलेगा। गुरु के माध्यम से उत्तम ज्ञान लाभ मिल सकता है। विद्या क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। आपका परिवार के साथ रूखा व्यवहार पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े व्यक्तियों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान के द्वारा लाभ मिलने की संभावना है। उत्तम संतान सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन साथी का प्यार और सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
आज किसी और का गलती का खामियाजा आप को भुगतना पड़ सकता है। विशेषकर गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।आज के दिन आप किसी भी तरह के वाद-विवाद में नहीं पड़ें। किसी को बिन मांगे सलाह देना आपके लिये ही हानिकारक हो सकता है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव लाना पड़ेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। पहचान और पुरस्कार पाने की उम्मीद बाद के लिए टल सकती है।

कन्या राशि
आज आपको कुछ प्रभावशाली और विशिष्ट लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका उत्साह दोगुना बढ़ जाएगा। किसी नई परियोजना के लिए अपने माता पिता का सहयोग चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर है। आज आपके व्यापार-व्यवसाय का विस्तार होगा, रोजगार बढ़ने से आय की वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का प्यार भरा अहसास महसूस होगा।

तुला राशि
आज आप खुद को सुकून भरी मनोदशा में पाएंगे और जिंदगी का लुत्फ उठाएंगे। आज लोग आपकी वैसी कुछ प्रशंसा करेंगे, जैसी आप हमेशा सुनना चाहते थे। आपका कर्म आपके लिए आज समाज में यश दिलाएगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ और सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। कुटुंब के द्वारा आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आज के दिन आप अपनी बातों से ही काम निकाल सकते हैं। आज आपका जीवन साथी कुछ ज्यादा ही आपका ख्याल रखेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप आत्मबल और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवारिक नजरिए से आज अच्छा दिन है और आज परिवार का पूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है। आज के दिन कई भागीदार वाले नए उद्योग से जुड़ने से बचें। हो सके तो अपने करीबी लोगों की राय जरूर लें। जो भी काम मिलेगा, आप मन लगाकर करेंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज का किया गया प्रयास रुका हुआ धन वापस दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। आज के दिन विवाहित जीवन का खुलकर लुत्फ उठा सकते हैं।

धनु राशि
आज आपको अकारण ही यात्रा करनी पड़ सकती है।खानपान संबंधित ध्यान दें। अधिक चिंता के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। इसके चलते आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा सकती है। बेमतलब अधिक व्यय होने की संभावना है। ह्रदय रोगियों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। ऐसे खानपान से बिल्कुल दूर रहें जो हृदय के लिए नुकसानदायक हो। थोड़े प्रयास से ही आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए सबसे विशेष दिन बन सकता है।

मकर राशि
दूसरों की इच्छा के लिए अपनी खुशियों को ना दबायें, आपको जिस काम में सुकून मिलता है वही करें। आज आपके रोजगार की वृद्धि होगा। आय का स्रोत बढ़ेगा। व्यापार में बढ़िया लाभ मिलना सम्भव है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। सत्संग और सेमिनार के माध्यम से नए-नए विचार उन्नत कर सकते हैं। विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।

कुम्भ राशि
वित्तीय लेनदेन करते समय या किसी विशेष चर्चा में भाग लेते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलने की संभावना है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। आप आपका परिश्रम आज आपको सफलता दिलाएगा। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

मीन राशि
आज आप धार्मिक व सामाजिक कार्य के प्रति निष्ठावान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आपके अंदर दया का भाव आज आपके लिए आशीर्वाद का काम करेगा। आपको लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचाये रखेगा। इस राशि के कुछ लोग आज पारिवारिक झमेले से दूर रहकर आध्यात्मिक शक्ति का विकास करने का प्रयास करेंगे। अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का सुख तथा पिता का साथ और सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *