13 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : अमावस्या तिथि, दिन में 10:13 बजे तक, उपरान्त प्रतिपदा तिथि
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, शेष रात्रि 05:52 बजे तक, उपरांत श्रवण नक्षत्र
योग : हर्षण योग, शेष रात्रि 12:56 बजे तक, उपरान्त वज्र योग
करण : नाग करण 10:31 बजे तक, किन्स्तुघ्न करण रात्रि 9:43 बजे तक, उपरान्त बव और बालव

आज का सूर्योदय : 6:43 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:17 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व)
(दिशाशूल में यात्रा वर्जित होती है)

दिशाशूल का उपाय
यदि यात्रा अति आवश्यक हो तो हरा फल, तिल या धनिया खाकर पूर्व की ओर से यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। घर से निकलकर आंगन में तुलसी की परिक्रमा करें। तुलसी का पौधा नहीं है तो विघ्नहर्ता गणेश भगवान के मंदिर की परिक्रमा कर यात्रा प्रारंभ करें। इससे अशुभ प्रभाव दूर होगा। यात्रा में आने वाले संकट टल जाएंगे।

आज का राहुकाल
दिन 12:06 बजे से दोपहर 1:26 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:44 बजे से 12:27 बजे तक

आइए आज का राशिफल जानते हैं

मेष राशि
इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। आपके माता पिता का आशीर्वाद तथा सहयोग के चलते आपके वैवाहिक जीवन में और मजबूती आएगी।

वृष राशि
अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। जो व्यक्ति रियल एस्टेट सम्बन्धी व्यवसाय में अपना धन निवेश किये हुये हैं आज उनको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा होगा। आज आप पारिवारिक कर्ज़े कम करने में क़ामयाब होंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो आपके दाम्पत्य जीवन को नयी दिशा देगी।

मिथुन राशि
आज आपका विनम्र स्वभाव को सराहा जाएगा। समाज में लोग आपकी तारीफ़ कर सकते हैं। शेयर बाजार से आज आपको नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहें । अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। वैवाहिक जीवन में लोगो को दखलंदाजी करने ना दें।

कर्क राशि
आज के दिन आपका धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर आपके प्रिय से आपकी नोक-झोंक हो सकती है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। आप क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें, स्वयं को हानि पहुँचने की संभावना है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आप जोशिले नजर आयेंगे। आज आप दिये गये काम को समय रहते पूरा करेंगे।

कन्या राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। अपनी जीवनसाथी के साथ सफर पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह सफर एक दूजे का मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। आपकी बात करने का लहजा खराब होने से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं।

तुला राशि
कुछ तनाव और मतभेद के कारण आज आप चिड़चिड़े स्वभाव के हो सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक फल दिलाएगी। प्यार के नजरिए से अच्छे संकेत मिलेंगे। आज के दिन आपको वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। परिजन के साथ घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आज आप घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे। बेमतलब फिजूल खर्च करने के चलते बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अपने प्रेमी को कोई प्यारा सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे। यात्रा और भ्रमण आनंददायक और सुखद रहेगा।

धनु राशि
आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। बिना बजह कुछ लोगों से उलझने के चलते आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। वाणी में आज मधुरता और वाणी का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मकर राशि
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं दे पायेगा। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा। स्वस्थ शरीर का लाभ मिलेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि
आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो जरूरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा। नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं, जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलेंगे तभी मिलेगा। आज के दिन शुरू किए गए नए काम से घाटा सहना पड़ सकता है।

मीन राशि
आपकी लगन और मेहनत के चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी आपके तनाव की वजह बन सकते हैं। विद्यार्थी अपना कीमती समय को दोस्ती यारी में ना गंवाएं। आज के दिन आपकी मनोकामना पूरी होंगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *