17 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि : चतुर्थी तिथि प्रातः 09:02 बजे तक, उपरान्त पंचमी तिथि
नक्षत्र : शतभिषा नक्षत्र, प्रातः 7:17 बजे तक, उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र
योग : वरीयान योग, रात्रि 7:59 बजे तक, उपरान्त परिघ योग
करण : विष्टि करण सुबह 08:10 बजे तक, बव करण रात्रि 08:37 बजे तक, उपरान्त बालव और कौलव

आज का सूर्योदय : 6:41 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:19 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
यात्रा करना अति आवश्यक हो तो दलिया, घी, पान खाकर यात्रा प्रारंभ करें। साथ ही तुलसी में जल दें और तुलसी के पौधे की दायीं ओर से परिक्रमा करते हुए पूर्व की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे शूल दोष का नाश होगा और कार्य सिद्ध होगा।

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक

आज का राहुकाल
शाम 4:10 बजे से शाम 5:30 बजे तक

आइए अब आज का राशिफल जानते हैं…

मेष राशि
रियल स्टेट और वित्तीय लेन-देन लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। जरूरत पड़ने पर दोस्तों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। आपकी राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। उद्योग व्यापार में लाभ का समय है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रेमी व जीवन साथी के लिए समय निकालने का प्रयास करें।

वृष राशि
आज का दिन मौज मस्ती और आनंद से भरा रहेगा क्योंकि आज आप जिंदगी को पूरी तरह से जिएंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक फायदा दिलाएगा। आज के दिन आपको व्यापार व्यवसाय में बढ़िया लाभ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय का विस्तार होगा। कार्य में मन लगने से आय की वृद्धि होगी। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि
आपका आकर्षक स्वभाव और खुशमिजाज व्यक्तित्व आज नए दोस्त बनाने में आपका मदद करेगा। आज आपका पराक्रम बढ़ने से मन में उत्साह और ऊर्जा की वृद्धि होगी। आपकी सफलता के आड़े आने वाले व्यक्ति आज खुद ही विफल होंगे। रोजगार बढ़ेगा, आय की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा, आध्यात्मिक शक्ति का विकास होगा। आर्थिक या आध्यात्मिक लाभ मिलने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

कर्क राशि
अष्टम चंद्रमा के कारण रक्तचाप के रोगियों को आज के दिन स्वास्थ्य के नजरिए से सावधान रहना होगा। उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। दुर्घटना आदि के योग हैं, सावधान रहें। अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर पाएंगे।

सिंह राशि
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी अंतत: सफलता मिलेगी। समय के साथ साथ चलने की भागम भाग में अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। सरकारी क्षेत्र से मान प्रतिष्ठा मिल सकती है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में खुशियां आने से नई उमंग आएंगी। प्रेम संबंध मधुर और मजबूत होगा।

कन्या राशि
आज आपके लिये खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है। रचनात्मक कार्य क्षेत्र में काम करें। आज आपको उत्तम प्रकार की संपत्ति का लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। आज के दिन ऋण बिल्कुल ना लें। लेनदेन करते समय सावधान रहने की जरूरत है। जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए आज आपके पास पर्याप्त समय रहेगा।

तुला राशि
अध्ययन-अध्यापन में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना का वजह बन सकता है। लंबे समय से चले आ रहे झगड़ों को आज ही सुलझा लें, कहीं कल बहुत देर ना हो जाए। संतान के सम्बंध में शुभ समाचार मिलेगा। बौद्धिक क्षेत्र से यश की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज के दिन आपको प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आप कठिन परिश्रम और पुरुषार्थ के माध्यम से लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होंगे। आज आपका समय अनुकूल नहीं है, फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। वाद- विवाद में पड़ना और दूसरों से बेमतलब उलझना आज आपको समस्या में डाल सकता है। आज आपको कोई भी निर्णय समझदारी से लेना होगा। नाना प्रकार के व्यसन में अपना धन खर्च ना करें। इससे आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

धनु राशि
आज आपका पराक्रम बढ़ेगा, जरूरत पड़ने पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादों को तरोताजा करने का मौका प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी काम से यात्रा करना पड़ रहा है तो वह लाभदायक होगी। आज के दिन अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए कार्य करें, सफलता पाने में आसानी होगी।

मकर राशि
आपका धैर्य शक्ति और मिलनसार गुण ही आज के दिन आपको सफलता दिलाएगा। आज आपको धन संचय करने का हुनर पता चलेगा जिसके चलते आप अपना धन बचा सकते हैं। स्वजनों से भेंट होगी तथा उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। अपनी मधुर वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे तथा उनसे लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुम्ब के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि
आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। भाग्य पर निर्भर ना रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आज आप किसी बड़े व्यवसायिक लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा तथा धन-धान्य की वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की तरक्की होने की सम्भावना है।

मीन राशि
आज की यात्रा आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा से भी आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। फिजूल खर्च बढ़ सकता है। आज से ही पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो बाद में आपको दिक्कत आ सकती है। आज के दिन खानपान का विशेष ध्यान रखें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। व्यापार में व्यय की संभावना है। आज आपको उदार और स्नेह से भरा प्यार का तोहफा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *