2 जनवरी 2021 | आज का राशिफल

मेष राशि
आज आपको अपने परिवार का प्रेम और सहयोग मिलेगा। हृदय संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन व्यर्थ में किसी से भी ना उलझें। बिना कारण समस्या में पड़ सकते हैं। सुख में कमी आएगी। जमीन जायदाद संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है।

वृष राशि
आज आप व्यापार के संबंध से लम्बी यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। इस यात्रा से आपको सकारात्मक फल प्राप्त होगा। पराक्रम बढ़ने से कार्य की गति में बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। कर्म का बढ़िया फल प्राप्त होगा।

मिथुन राशि
आज आपकी मधुर वाणी का प्रभाव चारों ओर देखने को मिलेगा। अपनने मधुर वक्तव्य से आप सभी को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कर्मक्षेत्र में यश की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। कुटुंब से लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यावसायिक यात्रा में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शरीर ऊर्जावान तथा आत्मबल से भरपूर रहेगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। चेहरे पर चमक का कारण है आप की खुशी। ज्ञान बढ़ने से स्वभाव में विनम्रता आएगी। माता का सुख प्राप्त होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि
आज के दिन आपको अपने दफ्तर में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा परंतु आज आपको दोस्तों से ज्यादा उम्मीद नहीं रखना चाहिए। यात्रा करना अति आवश्यक होने पर शुभ मुहूर्त पर ही यात्रा करें।

कन्या राशि
आपके रोजगार क्षेत्र में आज के दिन आपको माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। धन-धान्य की वृद्धि होगी। शारीरिक सुख प्राप्त होगा तथा मन शान्त रहेगा। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। वैवाहिक जीवन आनंददायक तथा रोमांचक होगा।

तुला राशि
राजनीतिक क्षेत्र से आज के दिन आपको अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम माना जाएगा। कर्म क्षेत्र में आय की वृद्धि होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ संभव है। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को आज के दिन प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ होगा तथा पारिवार का सुख मिलेगा। नाना प्रकार की सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वाहन सुख प्राप्त होगा। आपके घर में आज कोई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने की संभावना है। आज के दिन दान धर्मकर्म से पुण्य फल प्राप्त करने का अवसर मिलेगा ।

धनु राशि
आज के दिन आपको ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है। काम का बोझ बढ़ने से थकान होगी। स्वास्थ्य खराब रहने से मन विचलित रहेगा तथा कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। खानपान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक लेनदेन करते समय सजग और सावधान रहें।

मकर राशि
आज आपको वैदेशिक कार्य क्षेत्र से लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में रहने वालों को आज संतान सुख का आनंद प्राप्त होगा या संतान के कारण सुख मिलने की संभावना है। वैवाहिक संबंध में रोमांस बढ़ेगा तथा प्रेम संबंध मजबूत होंगे।परिवार में नए-नए सुख-सुविधा के साधन जुटाएंगे।

कुम्भ राशि
आज आपको गुप्त शत्रु का भय सता सकता है। आज आपके साथ कुछ आकस्मिक परिवर्तन घटने की संभावना है। वाहन आदि से कहीं जाना पड़े तो सावधानीपूर्वक ड्राइव करें, चोट आदि लगने की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार तथा रोजगार में लाभ मिलने की संभावना है।

मीन राशि
आज आपको अचल संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन शिक्षा क्षेत्र में विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा तथा गुरु का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। पुत्र के माध्यम से कोई खुशी का समाचार सुनने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आपको प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *