2 नवंबर 2020 | आज का पंचांग और राशिफल

श्री विक्रम संवत : 2077
वार : सोमवार
ऋतु : शरद्
मास : कार्तिक
पक्ष : कृष्ण
तिथि : द्वितीया रात्रि 11:30 बजे तक, उपरान्त तृतीया तिथि
नक्षत्र : कृत्तिका रात्रि 11:17 बजे तक, उपरांत रोहिणी नक्षत्र
योग : वरियान योग प्रात: 6:24 बजे तक, उपरांत परिघ योग
करण : तैतील दोपहर 12:05 बजे तक, गर करण रात्रि 1:16 बजे तक, उपरान्त वणिज और विष्टी करण

आज का सूर्योदय : 6:29 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:31 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और दक्षिण पूर्व कोण

दिशाशूल का निदान
यात्रा अति आवश्यक होने पर आईने में चेहरा देखकर निकलें। साथ ही तुलसी के पौधे में जल दें और आशुतोष भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। भोलेनाथजी की अर्धा परिक्रमा करके यात्रा प्रारंभ करें तो शुभ होगा।

अभिजीत मुहूर्त
प्रात: 11:19 बजे से दोपहर 12:03 बजे तक

आज का राहुकाल
सुबह 7:30 बजे से 8:54 बजे तक

अब आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि
आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। बेवजह कुछ लोगों से उलझने के चलते आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। वाणी में आज मधुरता रहेगा, जिससे वाणी का प्रभाव देखने को मिलेगा।

वृष राशि
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं दे पायेगा। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा। स्वस्थ शरीर का लाभ मिलेगा। मान—सम्मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा। नज़दीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलेंगे तभी मिलेगा। आज के दिन शुरू किए गए नए कार्य से घाटा सहना पढ़ सकता है।

कर्क राशि
आपकी लगन और मेहनत के चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी आपके तनाव की वजह बन सकते हैं। विद्यार्थी अपना कीमती समय दोस्ती यारी में ना गंवाएं। आज के दिन आपकी मनोकामना पूरी होगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी।

सिंह राशि
इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। आपके माता—पिता का आशीर्वाद और सहयोग के चलते आपके वैवाहिक जीवन में और मजबूती आएगी।

कन्या राशि
आज आपको स्वस्थ शरीर का सुख मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जो व्यक्ति रियल एस्टेट सम्बन्धी व्यवसाय में अपना धन निवेश किए हुए हैं आज उनको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा होगा। आज आप पारिवारिक कर्ज़े कम करने में क़ामयाब होंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो आपके दाम्पत्य जीवन को नई दिशा देगा।

तुला राशि
आज आपका विनम्र स्वभाव को सराहा जाएगा। समाजिक लोग आपकी तारीफ़ कर सकते हैं। शेयर बाजार से आज आपको नूकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहें । अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। वैवाहिक जीवन में लोगो को दखलंदाजी करने ना दें।

वृश्चिक राशि
आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना सतर्क रहेंगे, उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर आपके प्रिय से आपकी नोक-झोंक हो सकती है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

धनु राशि
आज आप क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें, आपको हानि पहुँचने की संभावना है। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आप जोशिले नजर आएंगे। आज आप दिए गए काम को समय रहते पूरा करेंगे।

मकर राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। आपके मन में जल्दी धन कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। अपने जीवनसाथी के साथ सफर पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह सफर एक दूजे का मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपनी बात करने का लहजा ठीक रखें वरना समाज में आप अपना मान—सम्मान खो सकते हैं।

कुम्भ राशि
कुछ तनाव और मतभेद के कारण आज आप चिड़चिड़े स्वभाव के हो सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक फल दिलाएगी। प्यार के नजरिए से अच्छे संकेत मिलेंगे। आज के दिन आपको वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। परिजन के साथ घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

मीन राशि
आज आप घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे। बेमतलब फिजूलखर्ची के चलते बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। अपने प्रेमी को कोई प्यारा सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे। यात्रा और भ्रमण आनंददायक और सुखद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *