21 दिसंबर 2020 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : मार्गशीर्ष
पक्ष : शुक्ल
तिथि : सप्तमी तिथि सायं 6:33 बजे तक, उपरान्त अष्टमी
नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, रात्रि 1:27 बजे तक, उपरांत उत्तराभाद्रपद
योग : सिद्धि योग, दोपहर 2:56 बजे तक, उपरान्त व्यतिपात
करण : वणिज शाम 4:17 बजे तक, विष्टि अगले दिन सुबह 5:12 बजे तक, उपरान्त बव

आज का सूर्योदय : 6:47 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:13 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और दक्षिण पूर्व कोण

दिशाशूल का निदान
अति आवश्यक होने पर यात्रा करना पड़े तो आईने में अपना चेहरा देखकर यात्रा करें। साथ ही तुलसी के पौधे में जल दें और आशुतोष भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। भोलेनाथ जी की अर्धा परिक्रमा करके यात्रा प्रारंभ करें तो शुभ होगा।

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक
राहुकाल सुबह : सुबह 7:58 बजे से 9:17 बजे तक

आइए, अब आज का राशिफल जानते हैं…

मेष राशि
रियल स्टेट और वित्तीय लेन-देन लिए आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। जरूरत पड़ने पर दोस्तों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आएगा। उद्योग व्यापार में लाभ का समय है। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रेमी/जीवनसाथी के लिए समय निकालने का प्रयास करें।

वृष राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनंद से भरा रहेगा क्योंकि आज आप जिंदगी को पूरी तरह से जिएंगे। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक फायदा दिलाएगा। आज के दिन आपको व्यापार व्यवसाय में बढ़िया लाभ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय का विस्तार होगा। कार्य में मन लगने से आय की वृद्धि होगी। सोचा हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज के दिन आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि
आपका आकर्षक स्वभाव और खुशमिजाज व्यक्तित्व आज नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा। आज आपका पराक्रम बढ़ने से मन में उत्साह और ऊर्जा की वृद्धि होगी। आपकी सफलता के आड़े आने वाले व्यक्ति आज खुद ही विफल होंगे। रोजगार बढ़ेगा, आय की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा, आध्यात्मिक शक्ति का विकास होगा। आर्थिक या आध्यात्मिक लाभ मिलने की संभावना है। जरूरत से ज्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

कर्क राशि
अष्टम चंद्रमा के कारण रक्तचाप के रोगियों को आज स्वास्थ्य के नजरिए से सावधान रहना होगा। उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। दुर्घटना आदि के योग हैं, सावधान रहें। अपने जीवन साथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर पाएंगे।

सिंह राशि
भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह तंदुरुस्त रहेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, फिर भी अंतत: सफलता मिलेगी। समय के साथ चलने के भागम भाग में अपने परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। सरकारी क्षेत्र से मान-सम्मान मिल सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम संबंध मधुर और मजबूत होंगे।

कन्या राशि
आज आपके लिए खुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है। रचनात्मक कार्य क्षेत्र में काम करें। आज आपको उत्तम प्रकार की संपत्ति का लाभ मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें। आज के दिन ऋण बिल्कुल न लें। लेनदेन करते समय सावधान रहने की जरूरत है। जीवन साथी के साथ समय बिताने के लिए आज आपके पास पर्याप्त समय रहेगा।

तुला राशि
अध्ययन-अध्यापन में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। क्षणिक गुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। लंबे समय से चले आ रहे झगड़ों को आज ही सुलझा लें। हो सकता है कल बहुत देर ना हो जाए। संतान के सम्बंध में शुभ समाचार मिलेगा। बौद्धिक क्षेत्र से यश की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आज के दिन आपको प्रेम का प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आप कठिन परिश्रम और पुरुषार्थ के माध्यम से लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होंगे। आज आपका समय अनुकूल नहीं है फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक ही रहेगी। वाद- विवाद में पड़ना दूसरों से बेमतलब उलझना आज आपको समस्या मे डाल सकता है। आज आपको कोई भी निर्णय समझदारी से लेना होगा। नाना प्रकार के व्यसन में अपने धन को खर्च ना करें, इससे आपकी स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

धनु राशि
आज आपका पराक्रम बढ़ेगा। जरूरत पड़ने पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ पुरानी यादों को तरोताजा करने का मौका प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी काम से यात्रा करना पड़ रहा है तो आज की यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। आज के दिन अपनी योजनाओं को गुप्त रखते हुए कार्य करें, सफलता पाने में आसानी होगी।

मकर राशि
आपकी धैर्य शक्ति और मिलनसार गुण ही आज के दिन आपको सफलता दिलाएगी। आज आपको धन संचय करने का हुनर पता चलेगा और इसके चलते आप अपना धन बचा सकते हैं। स्वजनों से भेंट होगी तथा उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। अपनी मधुर वाणी से सभी को प्रभावित करेंगे तथा उनसे लाभ प्राप्त करेंगे। कुटुम्ब के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि
आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। भाग्य पर निर्भर ना रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें। आज आप किसी बड़े व्यवसायिक लेनदेन को अंजाम दे सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा तथा धन-धान्य की वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों की तरक्की होने की सम्भावना है।

मीन राशि
आज की यात्रा आपके लिए कष्टकारी हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा से भी आपको कोई लाभ नहीं मिलेगा। फिजूल खर्च बढ़ सकती है। आज से ही पैसे को बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो बाद में आपको दिक्कत आ सकती है। आज के दिन खानपान का विशेष ध्यान रखें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है। व्यापार में व्यय की संभावना है। आज आपको उदार और स्नेह से भरा प्यार का तोहफा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *