21 जून 2021 का पंचांग और राशिफल | Horoscope

दैनिक पंचांग

आज ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी है। आज सुबह 7.30 बजे से प्रात: 9 बजे तक राहुकाल है। आज मध्याह्न 1.32 बजे के उपरांत द्वादशी तिथि हो जाएगी।
आज सायं 4.45 बजे तक स्वाति नक्षत्र है। उसके बाद विशाखा नक्षत्र होगा। शिव योग सायं 5.33 बजे तक है। इसके पश्चात् सिद्ध योग होगा। भद्रा (करण) मध्याह्न 1.32 बजे तक है। चंद्रमा तुला राशि में है।

व्रत एवं त्योहार

आज निर्जला एकादशी का व्रत है।

दैनिक राशिफल

मेष
निराशा और असंतोष के भाव प्रकट हो सकते हैं। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों से वाद-विवाद से बचें। कोई अतिरिक्त काम मिल सकता है।

वृष
अज्ञात डर से मन परेशान रह सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन
मन में नकारात्मक विचार न आने दें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क
आशा-निराशा के मिश्रित भाव देखने को मिलेंगे। परिवार में शांति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

सिंह
मन अशांत रह सकता है इसलिए संयत रहें। बेकार के झगड़े व विवादों से बचने के प्रयास करें। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ने की संभावना है।

कन्या
वाणी में मधुरता नौकरी में तरक्की के मौके मिलने की संभावना है।

तुला
मूड में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।

वृश्चिक
मन परेशान रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने के योग है। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

धनु
मन अशांत रह सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें।

मकर
संयत रहें। क्रोध से बचें। आलस्य की अधिकता हो सकती है। रोजमर्रा के कामों में बाधा आ सकती है।

कुंभ
धैर्य बनाए रखने का प्रयास करें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मीन
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कामों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा। आय बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *