22 दिसंबर 2020 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : मार्गशीर्ष
पक्ष : शुक्ल
तिथि : अष्टमी तिथि शाम 7:56 बजे तक, उपरान्त नवमी तिथि
नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रात्रि 3:28 बजे तक, उपरांत रेवती नक्षत्र
योग : व्यतिपात योग दोपहर 2:47 बजे तक, उपरान्त वरीयान योग
करण : विष्टि करण सुबह 6:48 बजे तक, बव करण सायं 7:47 बजे तक, उपरान्त बालव और कौलव

आज का सूर्योदय : 6:47 बजे (काशी )
आज का सूर्यास्त : 5:13 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
अत्यावश्यक यात्रा पर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करें।आंगन में तुलसी के पौधे में जल देकर हनुमान जी का दर्शन दर्शन करके यात्रा के लिए निकलें। इससे यात्रा शुभ और मंगलकारी होगी।

आज का राहुकाल
दोपहर 2:35 बजे से 3:54 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:35 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक

आइए, अब आज का राशिफल जानते हैं…

मेष राशि
यदि आज आप नए व्यापार-व्यवसाय में धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। आज का लेनदेन नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है। यात्रा करने से बचें। शारीरिक बीमारी सही होने की काफी उम्मीद है।

वृष राशि
आज आपकी राशि वालों पर लक्ष्मी जी की कृपा बरसने वाली है। आपकी आय के श्रोत बढ़ेंगे। धन की वृद्घि होगी। पुराने कार्य बनने से मन में नई उत्साह देखने को मिलेगी। नौकरी चाकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही अधिक फल मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि
आज आपके पूर्व नियोजित कार्य बनेंगे। रुके हुये कार्य पूरा होने की पूरी संभावना है जिससे आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। पूर्व में की हुई मेहनत का फल आज मिलने की संभावना है। नौकरी चाकरी में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होगी।

कर्क राशि
आज आपको अध्ययन अध्यापन से लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति का समय है। राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आज आपकी भाग्योन्नति का योग बन रहा है।

सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। चिंता के कारण भय की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं,सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। पेट की समस्या से भी परेशान रह सकते हैं। घर की गुप्त बातें सार्वजनिक ना होने दें।

कन्या राशि
आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे। परिवार के साथ यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी या किसी स्त्री की साझेदारी से लाभ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी।

तुला राशि
आज आपकी बुद्धि का विकास होगा। बौद्धिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। भूमि धन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित चिंता बढ़ने की संभावना है, खानपान का विशेष ध्यान रखें। शत्रुओं से भी सावधान रहें।

वृश्चिक राशि
आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। कुटुम्ब के साथ साथ मित्रों की वृद्धि होगी। विद्या धन का लाभ होगा। प्रेमी/प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन विशेष है। दोनों अत्यंत प्रेमपूर्ण भाव में रहेंगे। एक दूजे के मध्य आत्मीयता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।

धनु राशि
आज आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु आपने जैसा सोचा हुआ है वैसा ही धन लाभ मिलेगा। फिजूल खर्च बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक कलह का कारण आपसी वाद विवाद हो सकता है। झगड़े को ज्यादा बढ़ने ना दें।

मकर राशि
आज आपको अपने मित्रों का साथ और अपने भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी तारीफ करेंगे। आज के दिन आपको अपने कर्म क्षेत्र में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तम समय है। व्यापार में उतार चढ़ाव होने की संभावना है, धैर्य रखें।

कुम्भ राशि
आज आपके परिवार के लोग आपके काम काज में सहयोग करेंगे। आज आपके कार्य में कोई भी विघ्न बाधा नहीं आने से आप प्रसन्न होकर अपना काम करेंगे। आज आप कुशलतापूर्वक बातचीत से अपना काम निकालने में सफल होंगे। व्यवस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

मीन राशि
अपने सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास की वजह से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। लोगों को दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों की पदोन्नति होने की संभावना है तथा सरकार से लाभ मिलने का समय है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल की वृद्धि होगी। आप की प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *