22 जून 2021 का पंचांग और राशिफल | HOROSCOPE

दैनिक पंचांग

आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। नक्षत्र विशाखा है। आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त कोई भी शुभ कार्य शुरू करने के लिए उत्तम होता है। वहीं, विजय और गोधुली मुहूर्त भी अच्छा होता है। लेकिन, राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ करने से बचना चाहिए। राहु काल में कोई मंगल कार्य नहीं करना चाहिए। आज राहु काल दोपहर 03 बजे से शाम 04:30 बजे तक है

व्रत एवं त्योहार

आज प्रदोष व्रत है जिसे भौम प्रदोष भी कहते हैं। आज भगवान शिव की उपासना के साथ ही मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। दान से पुण्य प्राप्त होता है।

दैनिक राशिफल

मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहने के आसार हैं। सामाजिक कार्यों में आपकी रचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। आज आप कुछ विषयों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। यदि बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि
आपका दिन उत्तम रहने के आसा हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। आप खुद को किसी रचनात्मक कार्य में लगा सकते हैं। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होने की संभावना है।

मिथुन राशि
आज का​ दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्रता से किया गया काम सफल होगा। जीवनसाथी के लिए दिन बढ़िया है। आपको अपने साथी से कोई उपहार भी मिल सकता है। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने की संभावना है। इसके अलावा आज आप कोई नया काम शुरू करने की भी सोच सकते हैं। जो भविष्य मे आपके लिए काफी फलदायी होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। पैसों के मामले में लोगों पर अधिक भरोसा न करें वरना नुकसान भी हो सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज रुके हुए हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। हालांकि नए कार्य की शुरुआत करने से बचें। खर्च पर थोड़ा लगाम लगाएं।

सिंह राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप लोगों की नजरों में अच्छे बने रहेंगे। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको भी फायदा होगा। करोबार में आ रही सारी परेशानियां दूर होंगी। माता की सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि
आपका दिन बेहतर रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

तुला राशि
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान पुराने कार्य को पूरा करने में लगा रह सकता है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज तय समय से पहले ही अपना काम पूरा कर सकेंगे। आज लेन—देना करना बेहतर है। जीवनसाथी की उपलब्धियों पर उसकी सराहना करने से दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपके सोचे हुए कुछ कार्य पूरे होंगे, जिससे मन खुश रहेगा। किसी समारोह में आपकी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए खास साबित होगा।

मकर राशि
आज आप भ्रमण की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी विषय पर लंबी बातचीत हो सकती है। आज ऐसे किसी व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं, जो आगे चलकर फायदा पहुंचाएगा। यदि कुंवारे हैं तो आज विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ राशि
आज का दिन खुशी—खुशी व्यतीत होगा। कारोबारियों को लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। करियर में सफलता मिलने के आसार हैं। अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का मन में भाव आ सकता है।

मीन राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात पर मन उत्साहित रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। धैर्य बनाए रखें तो सब ठीक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *