29 दिसंबर 2020 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : मार्गशीर्ष
पक्ष : शुक्ल
तिथि : चतुर्दशी तिथि, प्रातः7:28 बजे तक, उपरान्त पूर्णिमा तिथ
नक्षत्र : मृगशिरा नक्षत्र, सायं 5:36 बजे तक, उपरांत आर्द्रा नक्षत्र
योग : शुक्ल योग, शाम 4:52 बजे तक, उपरान्त ब्रह्म योग
करण : वणिज करण, सुबह 7:55 बजे तक, विष्टि करण रात 8:31 बजे तक, उपरान्त बव और बालव

आज का सूर्योदय : 6:47 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:13 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
अत्यावश्यक यात्रा पर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करें। साथ ही आंगन में तुलसी के पौधे में जल देकर हनुमानजी का दर्शन करके यात्रा के लिए निकलें। इससे यात्रा शुभ एवं मंगलकारी होगी।

आज का राहुकाल
दोपहर 2:39 बजे से 3:58 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक

आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपको मित्रों और अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तम समय है। व्यापार और रोजगार के लिए आज के दिन संघर्ष अधिक करना पड़ेगा।रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृष राशि
आज आपको परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कार्य बिना रुकावट के संपन्न होंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका लोगों से बातचीत का लहजा बदलने से आप समाज में अपना अलग स्थान बनाएंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी बातों से ही काम बन सकता है।

मिथुन राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को सुखद समाचार मिल सकता है। सरकार से विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। अच्छे स्वास्थ्य का सुख मिलेगा।

कर्क राशि
नूतन व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा सहना पड़ सकता है। आज के दिन किए हुए लेनदेन से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। खर्च अधिक हो सकता है। किसी कारण वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।

सिंह राशि
आज आप कार्यक्षेत्र में संतोषजनक लाभ नहीं मिलने पर भी मन से संतुष्ट रहेंगे। कार्य की अधिकता के कारण आज आप दिनभर व्यस्त रहेंगे। आय और रोजगार में वृद्धि होगी। दौड़-भाग ज्यादा होने से शाम को घर आने के बाद आपका मिजाज थोड़ा चिड़चिड़ा देखने को मिल सकता है।

कन्या राशि
नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय से बढ़िया धन लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे।आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा। रात में अचानक कुछ लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि
कार्य क्षेत्र में आज आपको परिवार और मित्रों का साथ-सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में अपना मन लगाएंगे। भूमि और पशुपालन के माध्यम से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। पिता के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रुओं से वाद-विवाद बढ़ सकता है, सावधानी बरतें। कार्य का बोझ बढ़ने से शरीर सुस्त रहेगा। मेहनत अधिक करनी होगी। धैर्यपूर्वक कार्य करें, मेहनत से घबराएँ नहीं।

धनु राशि
आज के दिन प्रेमबन्धन और वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे।आज के दिन आपके कार्य सम्पादन होने में देरी हो सकती है। वैदेशिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा तथा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत उत्तम रहेगी। किसि विपरीत लिंगी मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा।

मकर राशि
आज आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है।शरीर में कोई नया रोग देखा जा सकता है, खानपान का ध्यान रखें। आज के दिन किसी से भी कर्ज ना लें। शत्रु से द्वारा मिल सकती है, सावधान रहें।

कुम्भ राशि
आज आपको सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से काम करें। सफल होने की पूरी उम्मीद है। प्रेम संबंध मजबूत तथा मधुर होंगे।

मीन राशि
शिक्षा नौकरी या काम के लिए आज आपको अपने शहर से दूर जाना पड़ सकता है। साहित्य और रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अचानक कहीं से लाभ के योग बन रहे हैं। अपने कार्य में कुछ ढीले नजर आएंगे। इसके कारण पारिवारिक कलह भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *