4 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : षष्ठी तिथि, शेष रात्रि 4:47 बजे तक, उपरान्त सप्तमी तिथि
नक्षत्र : पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, रात्रि 6:52 बजे तक, उपरांत उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र
योग : आयुष्मान योग, प्रात: 8:13 बजे तक, उपरान्त सौभाग्य योग
करण : तैतिल करण 7:15 बजे तक, गर करण 6:34 बजे तक, उपरान्त विष्टि और बव

आज का सूर्योदय : 6:46 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:14 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
पूर्व दिशा और दक्षिण पूर्व कोण

दिशाशूल का निदान
अति आवश्यक आने पर यात्रा करना पड़े तो आईना में अपना चेहरा देखकर यात्रा करें साथ ही साथ तुलसी के पौधे में जल दें और आशुतोष भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करें और भोलेनाथ जी का अर्धा परिक्रमा करके यात्रा प्रारंभ करें शुभ होगा मंगलमय होगा।

अभिजीत मुहूर्त
11:41 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक

राहुकाल
सुबह 8:04 बजे से 9:23 बजे तक

… तो आइए जानते हैं आज का राशिफल


मेष राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा पैदा होगी। अपनी जीवनसाथी के साथ सफर पर जाने का बेहतरीन दिन है। यह सफर एक दूजे का मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। आपकी बात करने का लहजा खराब होने से आप समाज में अपना मान-सम्मान खो सकते हैं।

वृष राशि
कुछ तनाव और मतभेद के कारण आज आप चिड़चिड़े स्वभाव के हो सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक फल दिलाएगी। प्यार के नजरिए से अच्छे संकेत मिलेंगे। आज के दिन आपको वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। परिजन के साथ घूमने का आनंद उठा सकते हैं।

मिथुन राशि
आज आप घूमने-फिरने के मूड में रहेंगे। बेमतलब फिजूल खर्च करने के चलते बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आप अपने प्रेमी को कोई प्यारा सा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँगे। यात्रा और भ्रमण आनंददायक और सुखद रहेगा।

कर्क राशि
आज आपके जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन ख़ुशनुमा बना देगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक हालात में सुधार आएगा। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। बेवजह कुछ लोगों से उलझने के चलते आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। वाणी में आज मधुरता रहेगी। वाणी का प्रभाव देखने को मिलेगा।

सिंह राशि
आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका प्रेमी आपको पर्याप्त समय नहीं दे पायेगा। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा। स्वस्थ शरीर का लाभ मिलेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से बचना चाहिए, नहीं तो जरूरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा। नज़दीकी लोगों से आपके कई मतभेद उभर सकते हैं, जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलेंगे तभी मिलेगा। आज के दिन शुरू किए गए नए काम से घाटा सहना पड़ सकता है।

तुला राशि
आपकी लगन और मेहनत के चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी आपके तनाव की वजह बन सकते हैं। विद्यार्थी अपना कीमती समय दोस्ती यारी में ना गंवाएं। आज के दिन आपकी मनोकामना पूरी होगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे पर धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चों से जुड़ी समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। माता पिता के आशीर्वाद तथा सहयोग के चलते आपके वैवाहिक जीवन में और मजबूती आएगी।

धनु राशि
अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। जो व्यक्ति रियल एस्टेट सम्बन्धी व्यवसाय में अपना धन निवेश किए हुए हैं आज उनको अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा होगा। आज आप पारिवारिक कर्ज़ कम करने में क़ामयाब होंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो आपके दाम्पत्य जीवन को नयी दिशा देगा।

मकर राशि
आज आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। समाज में लोग आपकी तारीफ़ कर सकते हैं। शेयर बाजार से आज आपको नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। वैवाहिक जीवन में लोगो को दखलंदाजी करने ना दें।

कुम्भ राशि
आज के दिन आपकी धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर आपके प्रिय से आपकी नोक-झोंक हो सकती है। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

मीन राशि
इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। आप क्षणिक आवेग में बहकर कोई निर्णय न करें, स्वयं को हानि पहुँचने की संभावना है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आप जोशिले नजर आएंगे। आज आप दिए गए काम को समय रहते पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *