5 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः

श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : सप्तमी तिथि, शेष रात्रि 2:49 बजे तक, उपरान्त अष्टमी तिथि
नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 5:40 बजे तक, उपरांत हस्त नक्षत्र
योग : शोभन योग, शेष रात्रि 2:45 बजे तक, उपरान्त अतिगंड योग
करण : विष्टि करण शाम 4:59 बजे तक, बव करण शेष रात्रि 4:05 बजे तक, उपरान्त बालव और कौलव

आज का सूर्योदय : 6:46 बजे (काशी )
आज का सूर्यास्त : 5:14 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और वायव्य कोण (उत्तर पश्चिम)

दिशाशूल का निदान
अत्यावश्यक यात्रा पर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करें और साथ ही आंगन में तुलसी के पौधे में जल देकर हनुमान जी का दर्शन करके यात्रा के लिए निकलें। इससे यात्रा शुभ एवं मंगलकारी होगी।

आज का राहुकाल
दोपहर में 2:42 बजे से शाम 4:02 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
11:42 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक

… तो आइए अब आज का राशिफल जानते हैं!

मेष राशि
आज आपके सपनों को एक नई उम्मीद मिल सकती है।आपका सबसे बड़ा सपना पूरा हो सकता है लेकिन अपने उत्साह को बेकाबू होने ना दें, क्योंकि ज़्यादा ख़ुशी भी परेशानी ला सकती है। रियल एस्टेट के व्यापार में निवेश करना फायदेमंद होगा। आज की यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फ़ायदेमंद होगी।

वृष राशि
प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से आज का दिन बढ़िया है। लेकिन, आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी उत्पन्न हो सकती है जिससे वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। अच्छे मूड में रहने के लिए आज आपको कहीं घूमने फिरने जाना चाहिए।

मिथुन राशि
आज दोस्तों के साथ घूमने फिरने और खाने पीने में खूब पैसा खर्च हो सकता है, इसके बावजूद भी आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप ज़रूरत से ज़्यादा संवेदनशील होंगे।

कर्क राशि
आज इस राशि के कुछ बेरोजगार लोगों को नौकरी एवं रोजगार मिल सकता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। अचानक आपकी ज़िम्मेदारी बढ़ सकती है जिसके कारण आपके सोचे हुए कार्य सम्पन्न होने में बाधा उत्पन्न होने की संभावना है। चिंता के कारण स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।स्वच्छ वातावरण और क़रीबी दोस्तों के साथ कुछ पल बिताएँ।

सिंह राशि
आज आपको पूर्ण रूप से आराम करने की जरूरत है। कुछ आकस्मिक लाभ मिलने की संभावना है जिसके कारण आर्थिक हालात मजबूत होंगे। आपकी पारिवारिक सदस्यों को न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वाद-विवाद हो सकता है। आप आज रोमांटिक मूड में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ।

कन्या राशि
आज आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा। आज आपको अपने प्रियजनों की बातों को गंभीरता से लेना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको मान सम्मान दिलाएगी।

तुला राशि
आज आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा और आप बचत भी करेंगे। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। आज आप अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। अपने दोस्तों के लिए भी समय निकालें। परिवार के साथ आज शॉपिंग पर जाने का मौका है।

वृश्चिक राशि
आज आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत नजर आएंगे। आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे। प्रेम बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा समय है। आज आप खाली वक्त में किसी समस्या का समाधान निकालने में लगे रहेंगे।

धनु राशि
आज आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहने वाला है जिसके चलते काम काज में मन लगा रहेगा। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में क़ामयाब रहेंगे। आपके प्यार में जादू करने की ताक़त है, आज आपको सच्चे प्यार का अहसास होगा।

मकर राशि
आज के दिन लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप घर से बाहर रहकर नौकरी या पढ़ाई करते हैं तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। लोगों को वक्त देने से बेहतर है अपने आपको वक्त दें। अपने जीवन साथी के साथ समय गुज़ारने के लिये आज बढ़िया मौक़ा है।

कुम्भ राशि
आज आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर के लिए सुख सुविधा के साधन जुटाने और परिवार को घुमाने फिराने में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। वैवाहिक जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन खास होने वाला है।आपके घर के लोगों को आज आपके साथ की जरुरत है, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।

मीन राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा लेकिन लगातार पैसे खर्च होने से आपके काम में रुकावट पैदा हो सकती है। आज का दिन प्यार के नज़रिए से काफ़ी विवादास्पद रहेगा। कुशलतापूर्वक बातचीत से आज आप अपना पक्ष मजबूत कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *