7 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : नवमी तिथी रात्रि 10:19 बजे तक, उपरान्त दशमी तिथि
नक्षत्र : चित्रा नक्षत्र दोपहर 2:37 बजे तक, उपरांत स्वाति नक्षत्र
योग : सुकर्मा योग, रात्रि 8:36 बजे तक, उपरान्त धृति योग
करण : तैतिल करण दोपहर 1:05 बजे तक, गर करण शेष रात्रि 00:05 बजे तक, उपरान्त वणिज और विष्टि

आज का सूर्योदय : 6:45 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:15 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल
दक्षिण दिशा और आग्नेय कोण (दक्षिण पूर्व)

दिशाशूल का निदान
आज के दिन यात्रा करना अति आवश्यक होने पर दही खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। तुलसी में जल का अर्घ्य दें और आशुतोष भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करके उत्तर की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे रास्ते पर उत्पन्न दोष, दुर्घटना आदि समाप्त हो जाते हैं।

राहुकाल
दोपहर 1:24 बजे से 2:44 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक

आइए जानते हैं आज का राशिफल

मेष राशि
आज के दिन प्रेम के बन्धन और वैवाहिक संबंध मधुर बनेंगे।आज के दिन आपके कार्य सम्पादन होने में देरी हो सकती है। वैदेशिक क्षेत्र से लाभ मिलेगा तथा समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा।

वृष राशि
आज आपको उत्तम संपत्ति का लाभ मिलने की संभावना है।शरीर में कोई नया रोग देखा जा सकता है, खानपान का ध्यान रखें। आज के दिन किसी से भी कर्ज ना लें वर्ना कर्ज में डूब सकते हैं। शत्रु से पीड़ा मिल सकती है, उनसे सावधान रहें।

मिथुन राशि
आज आपको सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से काम करें। सफलता होने की पूरी उम्मीद है। प्रेम संबंध मजबूत तथा मधुर होंगे।

कर्क राशि
शिक्षा नौकरी या काम के लिए आज आपको अपने शहर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आपको परिवार से दूर होना पड़ सकता है। साहित्य तथा रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अचानक कहीं से लाभ के योग बन रहे हैं। अपने कार्य में कुछ ढीले नजर आएंगे। इसके कारण पारिवारिक कलह भी हो सकता है।

सिंह राशि
आज आपको मित्रों और अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तम समय है। व्यापार, रोजगार के लिए आज के दिन संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि
आज आपको परिवार का साथ और सहयोग मिलेगा। सोचे हुए कार्य बिना रुकावट के संपन्न होंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका लोगों से बातचीत का लहजा बदलने से आज आप समाज में अपना अलग स्थान बनाएंगे। मान- सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी बातों से ही काम बन सकता है।

तुला राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सरकार से कोई विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। अच्छी सेहत का सुख मिलेगा।

वृश्चिक राशि
नूतन व्यापार व्यवसाय में आज आपको घाटा सहना पड़ सकता है। आज के दिन की लेनदेन से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। खर्च अधिक हो सकता है। किसी कारणवश वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।

धनु राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में संतोषजनक लाभ नहीं मिलने पर भी आप मन से संतुष्ट रहेंगे। कार्य की अधिकता के कारण आज आप दिन भर व्यस्त रहेंगे। आय और रोजगार में वृद्धि होगी। दौड़ भाग ज्यादा होने से शाम को घर आने के बाद आपका मिजाज थोड़ा चिड़चिड़ा देखने को मिल सकता है।

मकर राशि
नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय से बढ़िया धन लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे।आर्थिक पक्ष संतोषजनक रहेगा। रात में अचानक कुछ लाभ मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि
कार्य क्षेत्र में आज आपको परिवार और मित्रों का साथ-सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में अपना मन लगाएंगे। भूमि तथा पशुपालन के माध्यम से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्य में मन लगेगा। पिता के सहयोग से व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा।

मीन राशि
आज के दिन आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शत्रुओं से वाद-विवाद बढ़ सकता है, सावधानी बरतें। कार्य का बोझ बढ़ने से शरीर सुस्त रहेगा। मेहनत अधिक करना होगी। धैर्य पूर्वक कार्य करें। मेहनत से घबराएँ नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *