9 जनवरी 2021 | आज का पञ्चाङ्ग और राशिफल

ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमंत
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : एकादशी तिथि, सायं 05:37 बजे तक, उपरान्त द्वादशी तिथि
नक्षत्र : विशाखा नक्षत्र, सुबह 11:22 बजे तक, उपरांत अनुराधा नक्षत्र
योग : शूल योग, दोपहर 2:16 बजे तक, उपरान्त गण्ड योग
करण : बव करण, सुबह 8:31बजे तक, बालव करण रात्रि 07:19 बजे तक, उपरान्त तैतिल और गर

आज का सूर्योदय : सुबह 6:44 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : शाम 5:16 बजे (काशी)

आज का दिशाशूल 
पूर्व दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व) 
(दिशाशूल पर यात्रा कष्टकारी साबित होती है) 

दिशाशूल का निदान  
अति आवश्यक कार्य से यात्रा करनी पड़े तो उड़द, अदरक या तिल खाकर अथवा इनसे बनी सामग्री का सेवन कर यात्रा करें। इससे शूल दोष का नाश होता है। यदि घर या आंगन में तुलसी का पौधा हो तो उसमें अघ्र्य दें और दाहिने से परिक्रमा करते हुए यात्रा प्रारंभ करें।

आज राहुकाल 
सुबह 09:25 बजे से सुबह 10:45 बजे तक 

आज अभिजीत मुहूर्त 
सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक 

आइए आज का राशिफल जानते हैं

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। चिंता के करण भय की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे हैं, सावधान रहें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। पेट की समस्या से भी परेशान रह सकते हैं। घर की गुप्त बातें सार्वजनिक ना होने दें।

वृष राशि
आज आप परिवार के साथ कही घूमने फिरने की योजना बनायेंगे। परिवार के साथ यात्रा के अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी या किसी स्त्री की साझेदारी से लाभ मिलेगा। साझेदारी के व्यापार से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी।

मिथुन राशि
आज आपका बुद्धि विकास होगा। बौद्धिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। भूमि धन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित चिंता बढ़ने की संभावना है, खानपान का विशेष ध्यान रखें। शत्रुओं से भी सावधान रहें।

कर्क राशि
आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। कुटुम्ब के साथ साथ मित्रों की वृद्धि होगी। विद्या धन का लाभ होगा। प्रेमी/प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन विशेष है। दोनों अत्यंत रोमांटिक मूड में रहेंगे। एक दूजे के मध्य आत्मीयता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।

सिंह राशि
आज आपका प्रेम संबंध मजबूत होगा। आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा परन्तु आपने जैसा सोचा हुआ है, वैसा ही धन लाभ मिलेगा। फिजूलखर्च बढ़ने की संभावना है। पारिवारिक कलह का कारण आपसी वाद विवाद हो सकता है। झगड़े को ज्यादा बढ़ने ना दें।

कन्या राशि
आज आपको अपने मित्रों का साथ तथा अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा । कई लोग आपकी खासी तारीफ करेंगे। आज के दिन आपको अपने कर्म क्षेत्र में अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। उच्च शिक्षा के लिए उत्तम समय है। व्यापार में उतार चढ़ाव होने की संभावना है, धैर्य रखें।

तुला राशि
आज आपके परिवार के लोग आपके कामकाज में सहयोग करेंगे। आज आपके कार्य में कोई भी विघ्न बाधा नहीं आने से आप प्रसन्न होकर अपना काम करेंगे। आज आप कुशलतापूर्वक बातचीत से अपना काम निकालने में सफल होंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।

वृश्चिक राशि
अपने सकारात्मक रवैया और आत्मविश्वास की वजह से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। लोगों को दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों की पदोन्नति होने की संभावना है तथा सरकार से लाभ मिलने का समय है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल की वृद्धि होगी। आप की प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है।

धनु राशि
यदि आज आप नए व्यापार व्यवसाय में धन का निवेश करने की सोच रहे हैं तो आज आपको निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। आज का लेनदेन नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है, बल्कि रियल एस्टेट और वित्तीय लेनदेन के लिए अच्छा दिन है। यात्रा करने से बचें। शारीरिक बीमारी सही होने की काफी उम्मीद है।

मकर राशि
आज आपकी राशि वालों के लिए लक्ष्मीजी की कृपा बरसने वाली है। आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे। धन की वृद्घि होगी। पुराने कार्य बनने से मन में नई उत्साह देखने को मिलेगी। नौकरी चाकरी करने वालों को लाभ मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही अधिक फल मिलने की संभावना है।

कुम्भ राशि
आज आपके पूर्व नियोजित कार्य बनेंगे। रुके हुए कार्य पूरा होने की पूरी संभावना है जिससे आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। पूर्व में की हुई मेहनत का फल आज मिलने की संभावना है। नौकरी चाकरी में उन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि प्राप्त होगी।

मीन राशि
आज आपको अध्ययन अध्यापन से लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रगति का समय है। राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा,आज आपकी भाग्योन्नति का योग बन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *