Horoscope | जानिए, क्या कहते हैं किस्मत के सितारें

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

आज का पंचांग

श्री विक्रम संवत 2077, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष-शुक्ल, तिथि- द्वादशी, नक्षत्र- ज्येष्ठा प्रातः 8:15 बजे तक , उसके उपरांत मूल नक्षत्र, योग- ऐन्द्र।

राहु काल
सुबह 10:26 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक

आज का दिशाशूल 
पश्चिम और नैऋत्य (दक्षिण—पश्चिम)

दिशाशूल का निदान  
यात्रा अत्यंत आवश्यक होने पर राई या जौ से बनी सामग्री खाकर पूर्व की ओर से निकलें। नित्य पूजित तुलसी के पौधे या मंदिर की दायीं ओर से परिक्रमा कर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। ऐसा करने मात्र से रास्ते से खतरा टल जाएगा और आपका यात्रा सुखद और सफल होगी।

आज का राशिफल

मेष राशि
आपकी राशि से चंद्रमा आज नवम स्थान पर है। आज आपका मन धर्म—कर्म में लगेगा। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिलेगा। अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति और पिता के साथ का सुख मिलेगा। पैतृक कार्य क्षेत्र से भाग्य उन्नति होने की संभावना है।

वृष राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में नाना प्रकार की बाधाएं उत्पन्न होंगी। काम नहीं बनने से मानसिक रूप से चिंतित और अस्वस्थ रह सकते हैं। शत्रु द्वारा पीड़ा पहुंचाई जा सकती है या कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न किया जा सकता है। आकस्मिक दुर्घटना की आशंका है इसलिए सफर करते समय सावधान रहें। किसी से बातचीत करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि
आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। संबंध ज्यादा मजबूत और प्यार भरा होगा। साझेदारी के व्यापार में धन निवेश किए हैं तो बढ़िया लाभ मिलने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी स्त्री के माध्यम से लाभ के संकेत हैं।

कर्क राशि
विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन—अध्यापन में लाभ का समय है। सर्दी जुकाम या हृदय संबंधी कोई समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आज आपके शत्रु भारी पड़ सकते हैं। किसी से कोई भी वस्तु आज के दिन उधारी में ना लें।

सिंह राशि
आज गुरु या किसी विशिष्ट व्यक्ति के माध्यम से उत्तम ज्ञान लाभ का समय है। आज माताओं को उत्तम संतान सुख प्राप्त होगा। धन धन्य और आभूषण का लाभ मिलने का समय है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवन साथी का प्यार और सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
किसी वाद-विवाद में नहीं पड़ें। किसी और के मामले में बढ़-चढ़कर बोलने से बचें। बिन मांगे सलाह ना दें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या खड़ी हो सकती है। खानपान का विशेष ध्यान दें। कोई भी नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है।

तुला राशि
आज के दिन आपके व्यापार का विस्तार होगा। व्यवसाय और रोजगार में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं। यदि कोई नया व्यवसाय चालू करना चाहते हैं तो उचित परामर्श लेकर आरंभ कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
लोग आज आपके काम का प्रशंसा करेंगे। यश प्राप्ति होगी। आज के दिन आप का मन प्रसन्न रहने वाला है। मानसिक शांति मिलने का समय है। कुटुंब के द्वारा आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। अपनी मधुर वाणी के द्वारा सभी को अपनी और खींचेंगे। आज के दिन आप अपनी बातों से ही काम निकाल सकते हैं और आर्थिक लाभ भी कर सकते हैं।

धनु राशि
आज काम में मन लगेगा। जो भी काम आपको मिलेगा, मन लगाकर करेंगे। आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। आज के दिन प्रयास करेंगे तो रुका हुआ या डूबा हुआ धन वापस मिलेगा। विभिन्न अवसर हाथ लगने के आसार हैं। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है।

मकर राशि
व्यर्थ यात्रा करनी पड़ सकती है। खानपान पर ध्यान दें। स्वास्थ्य संबंधी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन अधिक व्यय होने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज के दिन शुरू किए गए व्यापार में धन की हानि हो सकती है।

कुंभ राशि
रोजगार में वृद्धि होगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में उत्तम लाभ मिलने का समय है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। शिक्षार्थियों को आज के दिन विद्या क्षेत्र में उपलब्धि पाने का समय है।

मीन राशि
कार्य क्षेत्र में बढ़िया फल प्राप्त होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आज के दिन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलने वाला है। कर्म क्षेत्र में पिता का साथ और पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। रुके हुए सभी कार्य बनने की संभावना है। परिश्रम शक्ति और धैर्य को खोने ना दें तो सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में विजय प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *