जानिए, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

गुरुवार, 9 जुलाई 2020,
श्री विक्रम संवत 2077, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, आयुष्मान योग

आज का दिशाशूल : दक्षिण दिशा और आग्नेय (दक्षिण-पूर्व कोण)
निदान : यात्रा अति आवश्यक होने पर आज दही खाकर निकलें।

आज का राहुकाल : दोपहर 1:30 से दोपहर 3:00 तक

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:37 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक

आज का राशिफल

मेष राशि
आज आपको सभी विधाओं में लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी चाकरी से लाभ होगा और कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को अध्ययन—अध्यापन से लाभ मिलेगा। आंतरिक, मानसिक और शारीरिक सुख मिलने का समय है।

वृष राशि
आज आपके सोचे हुए पुराने कार्य में सफलता मिलने का समय है। यह सफलता आपके प्रसन्नता का कारण बनेगा। पिता के सहयोग से कर्म क्षेत्र में उन्नति की संभावना है।

मिथुन राशि
आज आपको धर्म क्षेत्र से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को अध्ययन क्षेत्र से लाभ मिलेगा। आज आपका भाग्य उन्नति का समय है।

कर्क राशि
आज आपको दूर की यात्रा करने से बचना चाहिए। आज का दिन थोड़ा कष्टदायक हो सकता है। वाद—विवाद, झगड़े में बिल्कुल भी ना पड़ें। हथियार और वाहन आदि से सावधानी से पेश आएं। आज अपने दिमाग में नकारात्मकता को बिल्कुल आने ना दें।

सिंह राशि
रोजगार से लाभ मिलेगा। सहयोगी से या साझेदारी के व्यवसाय से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के माध्यम से भी लाभ के योग हैं।

कन्या राशि
भूमि धन अथवा स्थायी संपत्ति में वृद्धि होने के योग हैं। आज आपके कर्मों को प्रशंसा मिलेगी। आज आपको शत्रु का भय सता सकता है। पेट की समस्या से ग्रसित रह सकते हैं। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

तुला राशि
आज आपको अपने क्षेत्र—समाज की सेवा का मौका मिलेगा जिससे आप की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बौद्धिक क्षेत्र के लोगों को भी प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सफल रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आप वाद—विवाद से बिल्कुल दूर रहें। दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें। अपने व्यापार में, कृषि कार्य या भूमि क्षेत्र में खरीद—बिक्री करते समय अपनी वाणी पर नियं​त्रण रखें। संभलकर बात करें नहीं तो बात बनने की बजाय उलझ सकती है।

धनु राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत है। धन संपत्ति के लाभ का समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। पराक्रम बढ़ने से व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि
आज आप अपनी कमाई से संतुष्ट रहेंगे। अपने व्यवसाय के लाभ से संतुष्ट रहेंगे। सगे—संबंधियों से मेल—जोल बढ़ेगा। सहयोगियों और परिजनों का साथ मिलेगा। आज आपकी वाणी का प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में पड़ेगा।

कुंभ राशि
आज व्यापार व्यवसाय में संतोषजनक लाभ होगा। सरकारी नौकरी चाकरी करने वालों को पदोन्नति का लाभ है। कर्म का फल मिलने का समय है। शारीरिक सुख के साथ साथ धन-संपत्ति में भी वृद्धि होगी।

मीन राशि
आज आपको नए व्यापार—व्यवसाय में धन नहीं लगाना चाहिए। आज आपका दैनिक खर्च बढ़ेगा। आज आपको ऋण न लेना चाहिए, न देना चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा में धन खर्च होने की संभावना है। किसी कारणवश शल्य चिकित्सा कराना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *