17 मई से जुड़ी ये बातें जाननी हैं बेहद ज़रुरी

वैसे तो हर तारीख के साथ कुछ न कुछ ख़ास जुड़ा ही होता है पर 17 मई वो तारीख है जब हर भारतीय गर्व से झूम उठा था। और होता भी क्यों न 2010 के कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हमारे मुक्केबाज़ों ने 6 स्वर्ण पदक जीते थे। इसमें विजेंद्र कुमार ने सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब अपने नाम किया। इसके बाद एक तरफ हमारे तिरंगे की शान में चार चांद लग गए थे तो दूसरी तरफ हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था।

इसी के साथ आइए आपको सालों की फेहरिस्त में पीछे जाकर उन घटनाओं से आपको रुबरु कराते हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं।

  • 1749- चेचक के टीके का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक एडवर्ड जेनर का जन्म।
  • 1769- बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के मकसद से ईस्ट इंडिया कंपनी ने बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।
  • 1918- भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा के शीर्ष सदस्य रुसी मोदी का जन्म।
  • 1975- जापान की जुनको तैबेई माउंट ऐवरेस्ट चढ़ने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1987- सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया।

अगर आपको हमारे द्वारा दी गई ये जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को ज़रुर शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *