HOROSCOPE | आज भाग्य में क्या है?

गुरुवार | Thursday | 24 सितंबर 2020 | 24rth September 2020 | Daily Rashifal | Daily Panchang | Aaj ka panchang | Aaj ka rashifal | Today’s Horoscope

24 सितंबर 2020 का पंचांग

श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : शरद
मास : अधिक आश्विन
पक्ष : शुक्ल
तिथि : अष्टमी (रात्रि 11:35 बजे तक, उपरांत नवमी तिथि)
नक्षत्र : मूल (रात्रि 11:29 बजे तक, उपरांत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र)
योग : आयुष्मान (प्रातः 6:04 बजे तक, उपरांत सौभाग्य योग)

आज का दिशाशूल
दक्षिण दिशा और आग्नेय कोण (दक्षिण पूर्व)

दिशाशूल का निदान
अति आवश्यक होने पर दही खाकर यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। तुलसी में जल का अर्घ्य दें और आशुतोष भगवान शिव शंकर का जलाभिषेक करके उत्तर की तरफ से यात्रा प्रारंभ करें। इससे रास्ते का दोष समाप्त हो जाएगा।

आज का राहुकाल
दोपहर 1:20 बजे से 2:50 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:25 बजे से दोपहर 12:13 बजे तक

24 सितंबर 2020 का राशिफल

मेष राशि
आपका दानशील व्यवहार आज आपके लिए आशीर्वाद का काम करेगा। आपको अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बनाए रखेगा। आज आप धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। आज आपका मन धर्म—कर्म में लगेगा। इस राशि के कुछ लोग आज पारिवारिक झमेले से दूर रहकर आध्यात्मिक शक्ति का विकास करने का प्रयास करेंगे। अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति का सुख और पिता का साथ व सहयोग मिलेगा।

वृष राशि
किसी अपने के साथ गलतफहमी के कारण अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी निर्णय पर पहुंचने से पहले ठीक से स्थिति को जांच लें। अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। इससे आपको खुशी प्राप्त होगी। कार्य क्षेत्र में बिना कारण बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। शत्रु मौके की तलाश में है, पीड़ा पहुंचा सकता है, चौकन्ना रहें। शत्रु कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न कर सकतें है। आकस्मिक दुर्घटना के कारण शरीर में चोट लग सकता है, सावधान रहें। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशि
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यवसाय के लिए अचानक यात्रा पर निकलना पड़ सकता है, जो आपको सकारात्मक परिणाम देगा। आज आपके पास अपने लिए भरपूर समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध और मजबूत होगा। साथ ही आपका आज का दिन जीवनसाथी के संग बितेगा। साझेदारी के व्यापार में निवेश से आपको लाभ मिलेगा। समाज में मान—सम्मान की वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा परंतु ध्यान रखें कि पैसा व्यर्थ में खर्च ना करें। अगर करियर में बदलाव चाहते हैं तो पेशेवर तरीके से दूसरों के सामने अपने आप को प्रस्तुत करें।विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद का लाभ और नए घर का सुख मिलने की संभावना है। आज पुरानी शारीरिक परेशानी दूर होगी। इसके चलते आप अपनी दिनचर्या में फिर से वापसी करेंगे। आज लेनदेन सावधानीपूर्वक करें।

सिंह राशि
आज के दिन आपको शिक्षा क्षेत्र से विशेष लाभ मिलेगा। गुरु से उत्तम ज्ञान लाभ मिल सकता है। विद्या क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। आपका परिवार के साथ रुखा व्यवहार पारिवारिक शांति को भंग कर सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े व्यक्तियों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान से लाभ मिलने की संभावना है। उत्तम संतान सुख प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
आज किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। विशेषकर गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आज के दिन आप किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। बिन मांगे सलाह देना आपके लिए ही हानिकारक हो सकता है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव लाना पड़ेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। पहचान और पुरस्कार पाने की उम्मीद बंधने के बाद टूट सकती है।

तुला राशि
आज आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका उत्साह दोगुना बढ़ जाएगा। किसी नई परियोजना के लिए अपने माता—पिता का सहयोग चाहते हैं तो आज का दिन बेहतर है। आज आपके व्यापार-व्यवसाय का विस्तार होगा, रोजगार बढ़ने से आय की वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। भाई बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का प्यारभरा अहसास महसूस होगा।

वृश्चिक राशि
आज आप खुद को सुकून भरी मनोदशा में पाएंगे और जिंदगी का आनंद उठाएंगे। आज लोग आपकी वैसी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा सुनना चाहते थे। आपका कर्म आपके लिए आज समाज में यश दिलाएगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर पर सिर्फ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। कुटुंब से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। आज के दिन आप अपनी बातों से ही काम निकाल सकते हैं। आज आपका जीवनसाथी आपका किसी फरिश्ते की तरह ख्याल रखेंगे।

धनु राशि
आज आप आत्मा बल और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार के मामले से आज अच्छा दिन है और आज उनका पूर्ण सहयोग मिलने की संभावना है। आज के दिन कई भागीदार वाले नए उद्योग से जुड़ने से बचें। हो सके तो अपने करीबी लोगों का राय जरूर लें। जो भी काम मिलेगा मन लगाकर करेंगे, इससे आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज रुका हुआ धन वापस दिला सकता है। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। आज के दिन विवाहित जीवन का खुलकर आनंद ले सकते हैं।

मकर राशि
आज आपको अकारण ही यात्रा करनी पड़ सकती है। खानपान संबंधी ध्यान दें। अधिक चिंता के कारण स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। इसके चलते आर्थिक स्थिति भी गड़बड़ा सकती है। बिना मतलब अधिक व्यय होने की संभावना है। हृदय रोगियों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। ऐसे खानपान से बिल्कुल दूर रहें जो हृदय के लिए नुकसानदायक हो। थोड़ा सा प्रयास करेंगे तो आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए सबसे विशेष दिन बन सकता है।

कुंभ राशि
दूसरों की इच्छा के लिए अपनी खुशियों को ना बांधें। आपको जिस काम में सुकून मिलता है वही करें। आज रोजगार में वृद्धि होगी। आय का स्रोत बढ़ेगा। व्यापार में बढ़िया लाभ मिलना संभव है। सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। सत्संग और सेमिनार के माध्यम से नए-नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होगा।

मीन राशि
बोलते समय और वित्तीय लेनदेन करते समय आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में प्रगति करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिलने की संभावना है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। आप पारिश्रमिक व्यक्ति है। आपका परिश्रम आज आपको सफलता दिलाएगा। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

आप का दिन शुभ और मंगलकारी हो!
इन्हीं शुभकामनाओं के साथ,

आचार्य राजेश
ज्योतिषाचार्य, काशी
संपर्क | 7007668977

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *