TODAY HISTORY | जब भारत में समलैंगिक संबंधों को कानूनी मान्यता मिल गई

6 सितंबर का इतिहास | आज का इतिहास | Today’s History | Aaj ka Itihas | 6th September in History

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

6 सितंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1838 – पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के सबसे छोटे बेटे दलीप सिंह।
• 1889- स्वतंत्रता सेनानी शरतचंद्र बोस।
• 1929- निर्माता यश जौहर।
• 1971- क्रिकेटर देवांग गांधी।

6 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1998- जापान के फिल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा।
• 2005- परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा।
• 2009- पंजाब के पूर्व सीएम हरचरण सिंह बरार।

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1552- समन्दर के रास्ते पूरी पूरी पृथ्वी का चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया लौटा स्पेन।
• 1848- अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन का आयोजन।
• 1905- अटलांटा जीवन बीमा की शुरुआत।
• 1924- इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
• 1948- नीदरलैंड की महारानी बनीं जूलियाना।
• 1952- मॉन्ट्रियल में कनाडा टीवी की शुरुआत।
• 1988- सोवियत संघ ने किया भूमिगत परमाणु परीक्षण।
• 2008- डी सुब्बाराव बने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर।
• 2018- समलैंगिक संबंधों को अपराध मानने वाले 158 साल पुराने कानून आइपीसी की धारा 377 खत्म।

… तो ये हैं वो चंद घटनाएं जिन्होंने छह सितंबर को इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED INDIA.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *