Movie on Vikas Dubey | फिल्म ‘प्रकाश दुबे कानपुर वाला’ के Trailer ने मचाई धूम

यूपी के कानपुर के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) के जीवन पर आधारित फिल्म प्रकाश दुबे कानपुर वाला (Prakash Dubey Kanpur Wala) का ट्रेलर रीलीज हो गया है। यूट्यूब पर इस ट्रेलर ने धूम मचा रखी है। इस फिल्म को गोल्डन बर्ड पिक्चर्स ने बनाया है। फिल्म में गैंगस्टर विकास दुबे का किरदार अभिनेता प्रमोद विक्रम सिंह ने निभाया है, जो हुबहू विकास दुबे की तरह नजर आ रहे हैं।

अलग हैं दृश्य

इस फिल्म में कई दृश्य सच्चाई से इतर हैं। विकास दुबे को फिल्म में प्रकाश दुबे के नाम से जबकि गैंगस्टर अमर दुबे को समर के नाम से दिखाया गया है। वहीं फिल्म में अमर दुबे और विकास दुबे की हत्या हुई दिखाई जा रही है जबकि वे कथित मुठभेड़ में मारे गए थे।

अभी और फिल्में बनेंगी

प्रकाश सिंह कानपुर वाला फिल्म को आकाश सिंह गहरवार ने निर्देशित किया है। हालांकि इस फिल्म को काफी हड़बड़ी में बनाया गया बताया जा रहा है। इससे दर्शकों का मानना है कि फिल्म और बेहतर हो सकती थी। वहीं विकास दुबे पर इसके अलावा भी कई फिल्में निर्माणाधीन हैं। बता दें कि प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भी गैंगस्टर विकास दुबे पर एक वेब सीरीज बनाने की बात कही थी।

कौन था विकास दुबे?

बता दें कि विकास दुबे यूपी के कानपुर के बिकरु गांव का रहने वाला था। उस पर हत्या, रंगदारी के दर्जनों केस थे। 2 जुलाई की रात बिकरू गांव में पुलिस की एक टीम उसके घर पर दबिश देने गई थी। इसकी जानकारी पुलिस में ही शामिल विकास के मुखबिरों से उसे हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तैयार विकास और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस घटना में डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद यूपी पुलिस विकास दुबे और उसकी गैंग का सफाया करने में जुट गई। इस काम में खुद सरकार ने भी दिलचस्पी दिखाई। विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से पुलिस पकड़कर कानपुर ला रही थी। इसी दौरान कथित एनकाउंटर में उसे मार गिराया। इसके अलावा भी विकास के कई गुर्गे एनकाउंटर में मारे गए और कई पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *