TODAY HISTORY | जब गोटलिएब डेमलर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की

10 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

10 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1483 : ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर
• 1909 : अमेरिकी संगीतकार और गीतकार जॉनी मार्क्स
• 1848 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
• 1920 : राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता व भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी

10 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1240 : अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक इबने अरबी
• 1908 : भारत की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीद कनाईलाल दत्त
• 2013 : राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा
• 1931 : हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री
• 1995 : भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश

10 नवंबर के उत्सव और दिवस

• परिवहन दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1885 : गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
• 1950 : अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
• 1970 : फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
• 1983 : बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
• 1989 : जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
• 1995 : न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
• 1997 : चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
• 2000 : गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
• 2001 : भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
• 2002 : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
• 2004 : झेंगझोऊ चीन का आठवां सबसे पुराना शहर घोषित।
• 2005 : चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
• 2005 : जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मौत।
• 2006 : कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
• 2007 : एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
• 2008 : भारत-कतर ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।
• 2008 : भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती।
• 2008 : नासा ने मंगल ग्रह के लिए अपने फ़ीनिक्स मिशन के समापन की घोषणा की।

… तो ये हैं दस नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *