TODAY HISTORY | जब चम्पारण सत्याग्रह के लिए ट्रेन से पटना पहुंचे महात्मा गांधी

10 अप्रैल | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

10 अप्रैल को जन्मीं हस्तियां

• 1880 : स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों व उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि
• 1894 : भारतीय उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी और बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य घनश्यामदास बिड़ला
• 1897 : बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन
• 1909 : भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट
• 1928 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा
• 1931 : हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर
• 1932 : बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा
• 1934 : मेघालय के भूतपूर्व 5वें मुख्यमंत्री डी. डी. लापांग
• 1952 : भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे
• 1957 : भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ और संसद सदस्य अनुसुइया उइके
• 1986 : बालीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया

10 अप्रैल को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2020 : मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ और ग़ज़ल गायिका शांति हीरानंद
• 1998 : कन्नड़ लेखक, नाटककार, मंच कलाकार, निर्देशक, पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता सी. के. नागराज राव
• 1984 : उर्दू के सुप्रसिद्द शायर नाजिश प्रतापगढ़ी
• 1931 : महान् दार्शनिक कवि ख़लील जिब्रान
• 1995 : भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई
• 1937 : प्रसिद्ध मराठी विश्वकोश के संपादक श्रीधर वेंकटेश केलकर

10 अप्रैल के उत्सव और दिवस

• जल संसाधन दिवस
• रेल सप्ताह

10 अप्रैल की थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थाओं और केन्द्र सरकार से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में अन्य पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए 27% आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।
• 2007 : अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष में पर्यटन करने के लिए पहुंचे।
• 2003 : इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा हुआ।
• 2002 : 15 सालों में पहली बार एलटीटीई के सुप्रीमो वी. प्रभाकरण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया।
• 2001 : भारत व ईरान के बीच तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
• 2000 : पाकिस्तान को निर्गुट संगठन से निकालने का भारत का प्रस्ताव गुटनिरपेक्ष देशों के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में मंजूर किया गया।
• 1999 : भारत और पाकिस्तान के दो शीर्ष औद्योगिक संघों ने भारत-पाकिस्तान चैम्बर्स आफ कामर्स का विधिवत गठन किया।
• 1998 : उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट के मध्य समझौता सम्पन्न हुआ।
• 1917 : महात्मा गांधी ‘चंपारण सत्याग्रह’ के लिए बिहार के पटना पहुंचे थे। यहां से वे मुजफ्फरपुर गए थे।
• 1868 : इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय (Tewodros II) की सेना को हराया। इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गए, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए थे।

… तो ये हैं दस अप्रैल की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *