TODAY HISTORY | जब गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु बने

11 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

11 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1837 : प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार व कवि अल्ताफ़ हुसैन हाली
• 1885 : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और मजदूर महाजन संघ की संस्थापक अनसूया साराभाई
• 1888 : राजनेता अबुलकलाम आज़ाद
• 1888 : प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनेता जे. बी. कृपलानी
• 1924 : भारतीय जनता पार्टी के राजनेता और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व 11वें मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा
• 1924 : भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर आई. जी. पटेल
• 1927 : भारतीय पत्रकार अमिताभ चौधरी
• 1936 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी
• 1936 : हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा
• 1943 : भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोदकर
• 1950 : नागालैंड के 9वें मुख्यमंत्री व नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के अध्यक्ष नेफियू रियो
• 1955 : भूटान के पूर्व नरेश जिग्मे सिंग्ये वांग्चुक

11 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1971 : मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार देवकी बोस
• 1982 : प्रतिष्ठित कवि एवं गीतकार उमाकांत मालवीय
• 1994 : कन्नड़ भाषा के कवि व लेखक कुप्पाली वेंकटप्पा पुटप्पा
• 2007 : अमेरिकी साहित्यकार नारमन मेलर
• 2008 : आधुनिक काल के प्रसिद्ध हिन्दी व राजस्थानी लेखक कन्हैयालाल सेठिया

11 नवंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जन्म दिवस)

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1208 : ओत्तो वान विटल्सबाश को जर्मनी का राजा चुना गया।
• 1675 : गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए।
• 1745 : चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट उर्फ बोनी प्रिंस चार्ली की सेना इंग्लैंड में घुसी।
• 1811 : कार्टाहेना कोलंबिया ने स्पेन से खुद को स्वतंत्र घोषित किया।
• 1836 : चिली ने बोलीविया और पेरु के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
• 1905 : द प्रिंस ऑफ़ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ़ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी थी।
• 1918 : पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।
• 1937 : अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थाॅमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
• 1962 : कुवैत की नेशनल असेंबली ने संविधान को स्वीकार किया।
• 1966 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ लांच किया।
• 1973 : पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू।
• 1975 : अंगोला को पुर्तग़ाल से आजादी मिली।
• 1978 : मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने।
• 1982 : इजरायल के सैन्य मुख्यालय में गैस विस्फोट में 60 लाेगों की मौत।
• 1985 : एड्स थीम पर आधारित पहली टीवी फ़िल्म ‘एन अर्ली फ्रोस्ट’ अमेरिका में प्रदर्शित की गई।
• 1989 : बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत।
• 1995 : नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा और उनके आठ सहयोगियों को फ़ांसी दिए जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।
• 2000 : ऑस्ट्रिया में सुरंग से गुजरती हुई ट्रेन में आग लगने से 180 लोगों की मौत।
• 2001 : दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया।
• 2002 : ईरान की संसद ने देश की कट्टर न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती करने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी।
• 2003 : सीरिया पर प्रतिबंधों को अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिली।
• 2004 : यासिर अराफात का निधन। महमूद अब्बास पीएलओ के नए अध्यक्ष।
• 2008 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।
• 2013 : सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र में भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 100 लोग मारे गए।
• 2014 : पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गए।

… तो ये हैं ग्यारह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *