TODAY HISTORY | जब परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम K-15 Sagarika missile का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया

12 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

12 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1896 : भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली
• 1940 : प्रसिद्ध अभिनेता अमजद ख़ान

12 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1946 : महान् स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद और बड़े समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय
• 2012 : भारत के जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास
• 2018 : बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से सांसद अनंत कुमार

12 नवंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय पक्षी दिवस (सलीम अली का जन्म दिवस)

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1781 : अंग्रेजो ने नागापट्टनम पर कब्जा किया।
• 1847 : ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंप्सन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफॉर्म का प्रयाेग किया।
• 1918 : ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
• 1925 : अमेरिका और इटली ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
• 1930 : लंदन में पहली बार गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत, इसमें 56 भारतीय और 23 ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ।
• 1936 : केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
• 1953 : इजराइल के प्रधानमंत्री डेविड बेन गुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
• 1956 : मोरक्को, सूडान और ट्यूनिशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
• 1963 : जापान में ट्रेन दुर्घटना में 164 लोग मारे गए।
• 1967 : इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
• 1969 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अलग करने की घोषणा की गई थी।
• 1974 : दक्षिण अफ्रीका को नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित किया गया।
• 1990 : जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण हुआ।
• 1995 : नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित किया गया।
• 2001 : न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 260 यात्री मारे गए।
• 2002 : संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नई शांति योजना तैयार की।
• 2005 : ढाका में 13वाँ दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
• 2007 : सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले ख़रीददार बने।
• 2008 : भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया।
• 2008 : परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 मिसाइल का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया।
• 2008 : देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
• 2009 : भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को वल्र्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।

… तो ये हैं बारह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *