TODAY HISTORY | जब एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवॉर्ड में ‘गांधी माई फ़ादर’ फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला

13 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

13 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1968 : हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला
• 1967 : भारतीय अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि
• 1945 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी
• 1917 : प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव
• 1917 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता वसंतदादा पाटिल
• 1892 : कहानीकार, गद्यगीत लेखक राय कृष्णदास
• 1873 : प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री व विधि विशारद मुकुन्द रामाराव जयकर
• 1780 : पंजाब के शासक महाराजा रणजीत सिंह

13 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1883 : अमेरिकी चिकित्सक जे मारिओन सिम्स
• 1903 : डेनिश-फ्रांसीसी प्रभाववादी और नव-प्रभाववादी चित्रकार केमिली पिसारो
• 1952 : बच्चों की पुस्तकों के अमेरिकी लेखक मार्गरेट वाइज ब्राउन

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1918 : ऑस्ट्रिया गणराज्य बना।
• 1950 : तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
• 1968 : पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
• 1971 : अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा।
• 1971 : अमेरिकी विमान मैरिनर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया।
• 1975 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचकमुक्त होने की घोषणा की।
• 1985 : पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23 हजार लोग मारे गए थे।
• 1997 : सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
• 1998 : चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
• 2004 : अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
• 2007 : आस्ट्रेलिया में आयोजित एशिया पैसिफ़िक स्क्रीन अवॉर्ड में भारतीय फ़िल्म ‘गांधी माई फ़ादर’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला।
• 2008 : ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
• 2009 : झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगों का अपरहण कर लिया।

… तो ये हैं तेरह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *