TODAY HISTORY | जब झारखंड राज्य की स्थापना हुई

15 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

15 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1986 : अशोक चक्र से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडों में से एक ज्योति प्रकाश निराला
• 1986 : प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा
• 1950 : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक अश्वनी कुमार
• 1902 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता एस. वी. कृष्णमूर्ति राव
• 1875 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आदिवासी नेता
• 1866 : भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी

15 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2013 : विख्यात ‘प्रेम मंदिर’ का निर्माण करवाने वाले मथुरा के प्रसिद्ध संत कृपालु महाराज
• 1961 : विधायक निर्वाचित होने वाले पहले कम्युनिस्ट नेता बंकिम मुखर्जी
• 1937 : हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद
• 1938 : पंजाब के प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज
• 1982 : सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे
• 1996 : भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह
• 2017 : हिन्दी के सम्मानित कवि कुंवर नारायण

15 नवंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
• नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
• झारखण्ड राज्य गठन दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1830 : समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
• 1920 : जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक हुई।
• 1936 : नाजी जर्मनी और जापान के बीच कोमिंट्रन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
• 1947 : विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
• 1949 : महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
• 1955 : पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
• 1961 : संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
• 1988 : पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फ़िलिस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
• 1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
• 1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एशियाई देशों भारत और पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
• 2000 : फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
• 2000 : झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
• 2001 : अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने संबंधी दस्तावेज मिले।
• 2003 : तुर्की के इस्ताम्बुल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मौत, 150 घायल।
• 2004 : आस्ट्रेलिया के नामकरण की 200 वीं वर्षगांठ मनी।
• 2004 : अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
• 2007 : चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
• 2007 : एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
• 2008 : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
• 2008 : योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से पार्टी बनाई।
• 2012 : शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।

… तो ये हैं पंद्रह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *