TODAY HISTORY | जब सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देने की घोषणा की गई

16 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

16 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1880 : ब्रिटिश लेखक, कवि और नाटककार अलफ्रेड नॉयस
• 1897 : पाकिस्तान की मांग करने वाले सबसे पहले समर्थकों में से एक चौधरी रहमत अली
• 1907 : कत्थक नर्तक शंभू महाराज
• 1908 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी
• 1920 : अमेरिकी कॉर्टूनिस्ट आर्ट सैनसम
• 1927 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के दिग्गज कलाकार श्रीराम लागू
• 1930 : भारत के प्रसिद्ध लंबी दूरी के तैराक मिहिर सेन
• 1931 : भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव
• 1943 : चिकित्सीय क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला के. ए. दिनशा
• 1973 : भारत के प्रसिद्ध शटलर खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद

16 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1857 : ‘पासी’ जाति से सम्बंधित वीरांगना ऊदा देवी
• 1915 : प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा

16 नवंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
• नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
• राष्ट्रीय प्रेस दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1810 : निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया।
• 1821 : मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
• 1908 : जनरल मोटर्स निगम की स्थापना की गई।
• 1947 : टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1930 लोगों की मौत।
• 1975 : केप वर्डे, मोजाम्बिक, साओ टोमे और प्रिंसिप संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
• 1975 : पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
• 1995 : भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
• 1997 : चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता जिंग शेंग 18 वर्ष बाद रिहा किए गए।
• 1998 : कनाडा ने अपना यहां नागरिकता क़ानून को सख्त बनाया।
• 2000 : रूस द्वारा अंतरिक्ष केन्द्र मीर को डुबाने का फैसला।
• 2001 : अफ़ग़ानिस्तान हेतु संयुक्त राष्ट्र के 21 सदस्यीय दल में भारत शामिल।
• 2002 : मुशर्रफ़ ने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
• 2006 : पाकिस्तान ने मध्यम दूरी के गौरी-V मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
• 2007 : बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफ़ान ‘सीडर’ ने बांग्लादेश में भीषण तबाही मचाई।
• 2007 : वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत।
• 2008 : चन्द्रयान के लूनर लेजर रेजिंग उपकरण ने सफलतापूर्वक काम करना शुरू किया।
• 2013 : वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर हत्या की।
• 2013 : सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के संकल्प के बाद भारत सरकार ने उनके लिए देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न की आधिकारिक घोषणा की।
• 2014 : इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

… तो ये हैं सोलह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *