TODAY HISTORY | जब भारत की रीता फारिया मिस वर्ल्ड खिताब जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं

17 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

17 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1900 : प्रसिद्ध भारतीय राजनेता सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू
• 1960 : भारतीय महिला लेखक अलका साराओगी

17 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1928 : स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय
• 1962 : भारतीय थल सेना के जांबाज सैनिक जसवंत सिंह रावत
• 2008 : मेघालय के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डार्विन दीनघदो पग
• 2012 : भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब केशव ठाकरे
• 2013 : अमेरिकी लेखक सिड फील्ड
• 2013 : ग्रेट ब्रिटेन की महिला उपन्यासकार डोरीस लेसिंग
• 2015 : भारतीय राजनेता अशोक सिंघल
• 2016 : भारतीय सैन्य अधिकारी व असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल श्रीनिवास कुमार सिन्हा

17 नवंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
• नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
• विश्व छात्र दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1278 : इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फांसी दे दी गई।
• 1525 : मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
• 1831 : इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
• 1869 : इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
• 1932 : तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
• 1933 : अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
• 1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
• 1970 : सोवियत अंतरिक्ष यान लुनाखोद-1 चन्द्रतल पर उतरा।
• 1970 : रानी लक्ष्मीबाई द्वारा ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा महत्त्वपूर्ण पत्र लन्दन की ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला।
• 1995 : ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
• 1999 : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
• 2004 : रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
• 2005 : श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न।
• 2006 : अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
• 2007 : जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।
• 2007 : आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
• 2008 : मालेगांव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुंचा।
• 2008 : भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया।
• 2008 : चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केंद्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
• 2009 : टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
• 2012 : मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में 50 स्कूली छात्र मारे गए।
• 2013 : रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।

… तो ये हैं सत्रह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *