TODAY HISTORY | जब भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब जीता

18 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

18 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1901 : फ़िल्मकार व अभिनेता वी शांताराम
• 1910 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त
• 1934 : कांग्रेस के वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मंत्री सी. एन. बालकृष्णन
• 1946 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता कमलनाथ

18 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1835 : अंग्रेज़ अधिकारी व इतिहासकार कर्नल टॉड
• 1893 : “भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता” कहा जाने वाला ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री कनिंघम
• 1962 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक शैतान सिंह
• 1968 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ एस. वी. कृष्णमूर्ति राव
• 1978 : बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली
• 2017 : अशोक चक्र से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला

18 नवंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
• नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
• राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)
• विश्व वयस्क दिवस
• मिर्गी दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1727 : महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे।
• 1738 : फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
• 1833 : हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर हुए।
• 1772 : पेशवा माधवराव प्रथम के छोटे भाई नारायणराव ने गद्दी संभाली।
• 1909 : अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
• 1918 : उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
• 1948 : बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
• 1951 : ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
• 1956 : मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
• 1959 : आईएनएस विराट को ब्रिटिश रॉयल नेवी में कमीशंड किया गया था।
• 1972 : बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।
• 1994 : संयुक्त राष्ट्र ने फ़िलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को मान्यता प्रदान की।
• 2002 : संयुक्त राष्ट्र हथियार निरीक्षकों का पहला दल हैंस ब्लिक्स की अगुआई में बगदाद पहुंचा।
• 2003 : श्वार्जेनेगर ने कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर पद की शपथ ली।
• 2005 : प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति निर्वाचित।
• 2005 : ईराक में हुए बम विस्फोट में 44 लोगों की मौत।
• 2008 : केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।
• 2008 : बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व मंत्री नटवर सिंह को पार्टी से निष्कासित किया।
• 2008 : भारत व मिश्र के बीच पांच समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
• 2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
• 2017 : भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का ख़िताब जीता।

… तो ये हैं अट्ठारह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *