TODAY HISTORY | जब स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत हुई

1 जनवरी | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

1 जनवरी को जन्मीं हस्तियां

• 1979 : भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक डिंको सिंह
• 1978 : हिन्दी फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन
• 1978 : हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री तनीशा
• 1975 : हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे
• 1971 : ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया
• 1966 : भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ नित्यानंद राय
• 1961 : भारतीय राजनेता व मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह
• 1959 : बिहार की राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री व लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी
• 1953 : राजनीतिज्ञ सलमान खुर्शीद
• 1952 : भारतीय राजनेता व अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री मुकुट मिथी
• 1952 : हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार उदय प्रकाश
• 1951 : हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर
• 1950 : निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक दीपा मेहता
• 1950 : हिंदी के उत्साही, विलक्षण और अनूठे कवि ज्ञानेन्द्रपति
• 1950 : प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार राहत इंदौरी
• 1948 : भारतीय जनता पार्टी के राजनेता फागु चौहान
• 1944 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता और नागालैंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री के. एल. चिशी
• 1943 : भारतीय वैज्ञानिक रघुनाथ अनंत माशेलकर
• 1941 : भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता असरानी
• 1937 : प्रसिद्ध उपन्यासकार काशीनाथ सिंह
• 1936 : भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह
• 1936 : हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला
• 1934 : तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री कीर्ति चौधरी
• 1922 : उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री टी. सैलोओ
• 1921 : भारत के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त आर. के. त्रिवेदी
• 1920 : समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता मनीराम बागड़ी
• 1920 : मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री मोहम्मद अलीमुद्दीन
• 1914 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री सरत चन्द्र सिन्हा
• 1914 : टीपू सुल्तान की वंशज एक राजकुमारी व दूसरे विश्वयुद्ध के समय ब्रिटेन की गुप्तचर रही नूर इनायत ख़ान
• 1914 : प्रसिद्ध बांग्ला लेखक अद्वैत मल्लबर्मन
• 1894 : प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस
• 1892 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई
• 1890 : भारत प्रसिद्ध राजनेता सम्पूर्णानन्द
• 1885 : ‘उड़िया पत्रकारिता के जनक’ और स्वतंत्रता सेनानी शशिभूषण रथ
• 1875 : लखनऊ के प्रसिद्ध शायर हसरत मुहानी

1 जनवरी को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2008 : पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं लेखक प्रताप चन्द्र चंदर
• 1983 : प्रसिद्ध भारतीय उद्यमी डी. एन. खुरोदे
• 1964 : भारतीय थल सेना के प्रथम थल सेनाध्यक्ष राजेन्द्र सिंहजी जडेजा
• 1955 : प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर
• 1940 : प्रसिद्ध तेलुगू लेखक पानुगंटि लक्ष्मी नरसिंग राव
• 1933 : भारत के प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक हेमचंद दासगुप्त

1 जनवरी के उत्सव और दिवस

• आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस
• राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1515 : यहूदियों को आस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
• 1651 : चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
• 1600 : स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नए साल की शुरुआत हुई
• 1664 : छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
• 1785 : ‘डेली यूनिवर्सल रजिस्टर’ (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित किया गया।
• 1808 : अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
• 1862 : ‘भारतीय दंड संहिता’ लागू किया गया।
• 1877 : इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की सम्राज्ञी बनी।
• 1880 : देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
• 1906 : ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
• 1915 : महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिए वायसराॅय ने ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया।
• 1928 : अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
• 1949 : कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
• 1955 : भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
• 1971 : टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
• 1978 : बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
• 1985 : लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित किया गया।
• 1992 : भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
• 1992 : डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
• 1993 : चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन हो गया।
• 1994 : ‘उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता’ (नाफ्टा) हुआ।
• 1995 : विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
• 1996 : सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
• 1997 : भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी हुई।
• 1999 : यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ हुआ।
• 2000 : न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
• 2001 : अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका और इस्रायल के हस्ताक्षर हुए।
• 2001 : कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
• 2002 : संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे।
• 2004 : चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया। • • 2004 : सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
• 2005 : इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकंप के झटके महसूस किए गए।
• 2006 : दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता ‘साफ़्टा’ लागू हुआ।
• 2007 : विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त हुए
• 2008 : उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर ‘वैट’ लागू किया गया।
• 2008 : भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई।
• 2009 : केंद्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।
• 2009 : उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आई.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
• 2009 : थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हो गई।
• 2013 : अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत हो गई और 120 लोग घायल हुए।
• 2017 : एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
• 2020 : भारत में नए साल के दिन (1 जनवरी, 2020) को कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया, जो विश्व के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया।
• 2020 : रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया।

… तो ये हैं एक जनवरी की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *