TODAY HISTORY | जब मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम कट्टरपंथियों ने अधिकार कर लिया

21 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

21 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1931 : हिन्दी के प्रमुख यशस्वी कथाकार ज्ञानरंजन
• 1914 : भारत की प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी उज्ज्वला मजूमदार
• 1899 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता और आधुनिक उड़ीसा के निर्माताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब
• 1916 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह
• 1941 : गुजरात की पहली मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल
• 1908 : मध्य प्रदेश के भूतपूर्व छठे मुख्यमंत्री नरेशचंद्र सिंह
• 1872 : प्रसिद्ध राजस्थानी कवि व स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट

21 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1517 : बहलोल लोदी का पुत्र और दिल्ली का सुल्तान सिकन्दर शाह लोदी
• 1970 : भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन
• 1921 : भारतीय अधिवक्ता, गांधीवादी नेता और स्वतंत्रता सेनानी अविनाशलिंगम चेट्टियार
• 1908 : प्रसिद्ध क्रांतिकारी सत्येंद्रनाथ बोस

21 नवंबर के उत्सव और दिवस

• विश्व दूरदर्शन दिवस
• नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
• राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)
• राष्ट्रीय एकता दिवस (सप्ताह)

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1877 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया।
• 1906 : चीन ने अफीम के व्यापार पर रोक लगाई।
• 1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स (सम्राट एडवर्ड अष्टम) बॉम्बे (अब मुंबई) पहुंचे और कांग्रेस ने देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया।
• 1947 : आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
• 1956 : एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी।
• 1962 : भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
• 1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
• 1979 : मक्का में काबा मस्जिद पर मुस्लिम उग्रवादियों का अधिकार हो गया। सैकड़ों हथियारबंद उग्रवादियों ने हमला कर हजारों लोगों को 14 दिन तक बंधक बनाए रखा।
• 1986 : मध्य अफ्रीकी गणराज्य नेे संविधान अंगीकार किया।
• 1999 : चीन द्वारा अपने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया गया।
• 2001 : संयुक्त राष्ट्र ने अफ़ग़ानिस्तान में अंतरिम प्रशासन के गठन का प्रस्ताव रखा।
• 2002 : मुस्लिम लीग (कायदे आजम) के नेता जफ़रउल्ला ख़ान जमाली पाकिस्तान के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
• 2002 : बुल्गारिया, इस्तोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लेवानिया को नाटो ने संगठन का सदस्य बनने का निमंंत्रण दिया।
• 2005 : श्रीलंका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
• 2006 : भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया।
• 2007 : पैप्सिको चैयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया।
• 2008 : प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8% रहने की संभावना व्यक्त की।
• 2008 : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पंजाब और हरियाणा में दो नए न्यायाधीशों जस्टिस राकेश कुमार गर्ग व राकेश कुमार जैन को नियुक्त किया।

… तो ये हैं इक्कीस नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *