TODAY HISTORY | जब टेक्सास में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या कर दी गई

22 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

22 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1830 : झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की नियमित सेना में महिला शाखा ‘दुर्गा दल’ की सेनापति झलकारी बाई
• 1864 : भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रुक्माबाई
• 1882 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति वालचंद हीराचंद
• 1892 : ब्रिटिश सैन्‍य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन, जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के सिद्धांतों से प्रभावित होकर खादी का प्रचार किया।
• 1899 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक
• 1916 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शांति घोष
• 1939 : सपा नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
• 1948 : प्रसिद्ध भारतीय कोरियोग्राफर सरोज ख़ान
• 1963 : प्रसिद्ध भारतीय नौकायन खिलाड़ी पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग

22 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1774 : ईस्ट इण्डिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त प्रथम गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव
• 1881 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अहमदुल्लाह
• 1967 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ व कट्टर सिख नेता तारा सिंह
• 2016 : मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव
• 2016 : हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय

22 नवंबर के उत्सव और दिवस

• राष्ट्रीय औषधि दिवस (सप्ताह)

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1920 : ‘हकीम अजमल ख़ान जामिया’ के पहले चांसलर बने।
• 1963 : डलास (टेक्सास) में सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ़, केनेडी की हत्या।
• 1968 : मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
• 1971 : भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ।
• 1975 : जुआन कार्लोस स्पेन के राजा बने।
• 1990 : ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर द्वारा त्यागपत्र की घोषणा।
• 1997 : भारत की डायना हेडेन विश्व सुंदरी बनी।
• 1998 : बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तस्लीमा नसरीन ने ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया।
• 2000 : पाकिस्तान व ईरान पर संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया।
• 2002 : मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गए।
• 2006 : भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया।
• 2007 : ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए कड़ी घोषणायें की गईं।
• 2008 : भारती क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पद छोड़ने की धमकी दी।
• 2008 : हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार हेतु चुना गया।

… तो ये हैं बाइस नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *