TODAY HISTORY | जब न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता

23 दिसंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

23 दिसंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1923 : लोकसभा के भूतपूर्व महासचिव अवतार सिंह रिखी
• 1902 : किसानों की आवाज बुलंद करने वाले भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह
• 1899 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी
• 1889 : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे मुख्य न्यायाधीश मेहरचंद महाजन
• 1888 : कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येन्द्र चंद्र मित्रा
• 1845 : भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष

23 दिसंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2010 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और केरल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरन
• 2000 : भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ
• 2004 : भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव
• 1926 : भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानन्द
• 1941 : भारतीय स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन लाल सेठी

23 दिसंबर के उत्सव और दिवस

• किसान दिवस (चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस)

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 2008 : सॉफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
• 2008 : विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
• 2007 : पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।
• 2005 : वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया।
• 2003 : इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
• 2002 : इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
• 2000 : न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
• 2000 : पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
• 1995 : हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
• 1969 : चांद से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
• 1976 : सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
• 1968 : मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
• 1926 : आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
• 1922 : बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
• 1921 : विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन।
• 1914 : प्रथम विश्व युद्ध : ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
• 1912 : नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के लिए वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
• 1902 : भारत के सातवें प्रधानमन्त्री चौधरी चरण सिंह
• 1901 : शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
• 1894 : रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
• 1672 : खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
• 1465 : विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लड़ाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।

… तो ये हैं तेइस दिसंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *