TODAY HISTORY | जब भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई

25 अक्तूबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

25 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां

• 1920 : मणिपुर के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ऋषंग कीशिंग
• 1800 : प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवि व इतिहासकार लॉर्ड मैकाले
• 1896 : भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखक मुकुंदी लाल श्रीवास्तव
• 1938 : प्रसिद्ध लेखिका मृदुला गर्ग
• 1912 : कर्नाटक संगीत के गायक मदुराई मणि अय्यर
• 1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री घनश्यामभाई ओझा
• 1881 : स्पेन के ख्यातिप्राप्त चित्रकार पाब्लो पिकासो

25 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1296 : भारतीय मराठी संत ज्ञानेश्वर
• 1980 : भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी
• 1990 : मेघालय के पहले मुख्यमंत्री कैप्टन संगमा
• 2003 : प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले
• 2005 : साहित्यकार निर्मल वर्मा
• 2012 : प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जसपाल भट्टी
• 2019 : गुजरात के 13वें मुख्यमंत्री दिलीपभाई रमणभाई पारिख

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1415 : इंग्लैंड ने उत्तरी फ्रांस में एजिनकोर्ट की लड़ाई जीती।
• 1812 : युद्ध के दौरान अमेरिका फ्रिगेट यूनाइटेड स्टेट्स ने ब्रिटिश पोत मैसिडोनिया पर कब्जा कर लिया।
• 1917 : बोल्शेविक (कम्युनिस्टों) ब्लादिमिर इलिच लेनिन ने रूस में सत्ता हथिया ली।
• 1924 : भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
• 1951 : भारत में पहले आम चुनाव की शुरुआत हुई।
• 1962 : अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
• 1964 : अवादी कारखाने में पहले स्वदेशी टैंक ‘विजयंत’ का निर्माण किया गया।
• 1971 : संयुक्त राष्ट्र महासभा में ताइवान को चीन में शामिल करने के लिए मतदान हुआ।
• 1995 : तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने संयुक्त राष्ट्र के 50वें वर्षगांठ सत्र को संबोधित किया।
• 2000 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी (यू.एस.ए.) 13 दिन के अभियान के बाद सकुशल वापस।
• 2005 : ईराक में नए संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
• 2007 : तुर्की के युद्ध विमानों ने उत्तरी इराक के पहाड़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र में भारी बमबारी की।
• 2008 : सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री नर बहादुर भंडारी को छह माह की सज़ा सुनाई गई।
• 2009 : बगदाद में बम धमाकों से 155 लोगों की मौत, 721 घायल।
• 2012 : क्यूबा और हैती में ‘सैंडी’ तूफान से 65 लोगों की मौत और आठ करोड़ डाॅलर का नुकसान हुआ।
• 2013 : नाइजीरिया में सेना ने आतंकवादी संगठन बोको हराम के 74 आतंकवादियों को मार गिराया।

… तो ये हैं पच्चीस अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *