TODAY HISTORY | जब इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई

आज का इतिहास | Aaj ka itihas | Today in History

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

27 सितंबर को जन्मी हस्तियां

• 1848 : उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि राधानाथ राय (Radhanath ray)
• 1871 : सरदार पटेल के बड़े भाई और प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल (vithalbhai patel)
• 1932 : भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा (Yash chopra)
• 1953 : भारतीय धार्मिक नेता माता अमृतानंदमयी (Amritanandamayi)
• 1981 : भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी (Laxmipati balaji)

27 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1590 : सबसे कम समय तक पोप रहे अर्बन सप्तम (Arban 7th)
• 1833 : समाज सुधारक राजा राममोहन राय (Raja ram mohan roy)
• 1968 : मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता बृजलाल वियाणी (Brijlal biyani)
• 1972 : विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर. रंगनाथन (S. R. Ranganathan)
• 2001 : आंध्र प्रदेश के 9वें मुख्यमंत्री कोटला विजय भास्कर रेड्डी (Kotla vijaya bhaskara reddy)
• 2004 : प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू (Shobha gurtu)
• 2008 : हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेन्द्र कपूर (Mahendra kapoor)
• 1933 : प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी शख्सियत कामिनी राय (Kamini Roy)
• 2015 : भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस सदस्य सैयद अहमद (Syed Ahmad)

27 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर और उत्सव

• विश्व पर्यटन दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1290 : चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हो गई।
• 1760 : मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
• 1821 : मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
• 1825 : इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ ही दुनिया के पहले सार्वजनिक रेल परिवहन की शुरुआत हुई।
• 1905: महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड आंइस्टीन ने E=mc² का सिद्धांत पेश किया।
• 1940 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी और जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
• 1958 : मिहिर सेन ब्रिटिश चैनल को तैरकर पार करने वाले पहले भारतीय बने।
• 1961 : सिएरा लियोन संयुक्त राष्ट्र का सौवां सदस्य बना।
• 1988 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण किया गया।
• 1995 : बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता संपन्न हुआ।
• 1996 : अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान ने क़ाबुल पर अधिकार जमा लिया, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह और उनके भाई को सरेआम फ़ांसी दे दी गई।
• 1998 : इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
• 1998 : जर्मनी में संपन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर, हेल्मट कोल को हराकर चांसलर बने।
• 2000 : वेनेजुएला की राजधानी काराकस में ओपेक देशों का शिखर सम्मेलन शुरू हुआ।
• 2002 : न्यूयार्क में विश्व बैंक और आइएमएफ़ की वार्षिक बैठक शुरू हुई।
• 2003 : ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
• 2005 : बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
• 2007 : पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्‍ट्रपति चुनाव के लिए पर्चा भरा।
• 2009 : भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।

तो ये हैं सत्ताइस सितंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *