TODAY HISTORY | जब इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई

30 दिसंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

30 दिसंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1944 : भारत के प्रसिद्ध राजनैतिक विश्लेषक, वरिष्ठ पत्रकार और हिंदी प्रेमी वेद प्रताप वैदिक
• 1935 : प्रथम भारतीय शतरंज मास्टर मैनुअल आरो
• 1923 : संसद के लोकसभा सदस्य, संस्कृत के विद्वान् व आर्य समाज के नेता प्रकाशवीर शास्त्री
• 1879 : बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि
• 1950 : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हनुमप्पा सुदर्शन

30 दिसंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1706 : पुड्डुचेरी के संस्थापक व गवर्नर जनरल मार्टिन
• 1968 : प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नॉर्वीयन राजनीतिज्ञ और जानेमाने लेखक ट्रीगवी ली
• 1971 : जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई तिरुवनंतपुरम
• 1975 : हिन्दी कवि और ग़ज़लकार दुष्यंत कुमार
• 1930 : भारतीय संत रामन् महर्षि
• 1990 : हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय
• 2009 : भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक राजेन्द्र अवस्थी
• 2018 : भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1687 : एक चार्टर के अंतर्गत मद्रास का पहला नगर निगम स्थापित किया गया।
• 1703 : जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37 हजार लोगों की मौत।
• 1803 : ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच पर नियंत्रण किया।
• 1873 : अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलाॅजिकल सोसायटी का गठन।
• 1893 : रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए।
• 1906 : अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना ढाका (अब बंगलादेश) में हुई।
• 1922 : रूस की राजधानी मास्को के बोलशोई थिएटर से सोवियत संघ के निर्माण की औपचारिक रूप से घोषणा की गई।
• 1935 : इटली के लड़ाकू विमानों के हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त।
• 1943 : स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।
• 1949 : भारत ने चीन को मान्यता दी।
• 1975 : अफ्रीकी देश मेडागास्कर में संविधान प्रभावी हुआ।
• 1979 : पश्चिमी अफ्रीकी देश टोगो ने संविधान अंगीकार किया।
• 1996 : ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त हुआ।
• 2000 : जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गए, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
• 2001 : लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार, महमूद अजहर जेल भेजे गए।
• 2002 : आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से चौथा एशेज टेस्ट जीता।
• 2003 : आस्ट्रेलिया ने भारत से मेलबर्न टेस्ट 9 विकेट से जीता।
• 2006 : इराक के कथित तानाशाह व पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को फ़ाँसी दी गई।
• 2007 : स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
• 2008 : सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
• 2012 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आत्मघाती हमले में 19 की मौत।

… तो ये हैं तीस दिसंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *