TODAY HISTORY | जब अयोध्या रामजन्मभूमि मामले में विवादित जमीन को तीन हिस्सों में बांटा गया

30 सितंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

30 सितंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1837 : हिंदी और पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार पंडित श्रद्धाराम शर्मा
• 1922 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता—निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी
• 1970 : भारत की शॉटपुट और जेवलिन थ्रो की खिलाड़ी दीपा मलिक
• 1861 : प्रसिद्ध तेलुगु साहित्यकार गुरुजाडा अप्पाराव
• 1962 : भारतीय गायक शान
• 1893 : भारतीय रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के सहयोगी वी. पी. मेनन

30 सितंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1955 : हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जेम्स डीन
• 2001 : कांग्रेसी नेता माधवराव सिंधिया
• 1943 : पत्रकारिता जगत की जानी—मानी शख्सियत रामानन्द चैटर्जी
• 1994 : भारतीय कवियित्री व लेखिका सुमित्रा कुमारी सिन्हा
• 1914 : प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार अल्ताफ़ हुसैन हाली

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1687 : औरंगजेब का हैदराबाद के गोलकुंडा के किले पर क़ब्जा।
• 1947 : पाकिस्तान और यमन संयुक्त राष्ट्रसंघ में शामिल।
• 1984 : उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच 1945 के बाद पहली बार सीमा खुली।
• 1993 : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भूकंप की वजह से 10,000 से अधिक लोगों की मौत।
• 2001 : इस्रायल की आतंरिक मंत्रिपरिषद की फ़िलिस्तीन के साथ हुए समझौते को मंजूरी।
• 2003 : विश्वनाथन आनंद का विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप पर कब्जा।
• 2004 : चीनी दार्शनिक कन्फ़्यूशियस की 2555वीं जयंती।
• 2005 : अमेरिकी सेना पर इराक में समाचार एजेंसी रायटर के पत्रकारों का दमन करने का आरोप।
• 2007 : परवेज मुशर्रफ़ को वर्दी में राष्ट्रपति बनने से रोकने के लिए विपक्ष के 236 सांसदोंं-विधायकोंं का त्यागपत्र।
• 2009 : प्रख्यात पार्श्व गायक मन्ना डे का वर्ष 2007 प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चयन।
• 2010 : विवादित बाबरी मस्जिद मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ का फैसला, जमीन को तीन हिस्सों में बांटकर रामलला, निर्मोही अखाड़े और वक्फ बोर्ड को एक-एक हिस्सा देने का सुनाया फैसला।

… तो ये हैं तीस सितंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *