TODAY HISTORY | जब दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने पर महात्मा गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया

6 नवंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

6 नवंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1956 : भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह
• 1937 : लोकसभा सदस्य यशवंत सिन्हा

6 नवंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2010 : पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ शंकर राय
• 1985 : हिन्दी फ़िल्म अभिनेता संजीव कुमार

6 नवंबर के उत्सव और दिवस

• अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस (सप्ताह)

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1763 : ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।
• 1813 : मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
• 1844 : स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
• 1860 : अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
• 1903 : अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
• 1913 : दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने पर महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
• 1943 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
• 1949 : यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
• 1962 : राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
• 1990 : नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
• 1994 : अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
• 1998 : सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान ने नामंजूर किया।
• 2000 : ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
• 2004 : रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
• 2008 : स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों की कटौती की घोषणा की।
• 2013 : सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल।
• 2013 : इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।
• 2013 : महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की गई।

… तो ये हैं छह नवंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *