TODAY HISTORY | जब भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता

7 दिसंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

7 दिसंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1954 : भारतीय राजनेता अर्जुन राम मेघवाल
• 1924 : पुर्तग़ाल के पूर्व राष्ट्रपति मारियो सोरेस
• 1889 : आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान राधाकमल मुखर्जी
• 1887 : जाबांज भारतीय सैनिक गोविन्द सिंह राठौड़
• 1879 : भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी

7 दिसंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2019 : हिंदी साहित्यकार स्वयं प्रकाश
• 2016 : भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और अधिवक्ता चो रामस्वामी
• 2003 : भारत के पाँचवें राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद
• 1977 : बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री दीप नारायण सिंह
• 1782 : मैसूर का शासक हैदर अली

7 दिसंबर के उत्सव और दिवस

• सशस्त्र सेना झंडा दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1825 : भांप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा।
• 1856 : देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया।
• 1941 : जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गए।
• 1944 : जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया।
• 1970 : पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए।
• 1972 : अमेरिका ने चंद्रमा के लिए अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया।
• 1983 : मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत।
• 1995 : दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
• 1995 : भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2 सी का प्रक्षेपण किया।
• 1988 : अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर।
• 2001 : कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
• 2002 : तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं।
• 2002 : कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए।
• 2003 : रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन
• 2004 : हामिद करजई ने अफ़ग़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
• 2007 : यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकी कारणों से स्थगित।
• 2008 : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया।
• 2008 : भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का ख़िताब जीता।
• 2009 : डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू।

… तो ये हैं सात दिसंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *