TODAY HISTORY | जब पाक ने शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

8 दिसंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

8 दिसंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1721 : मराठा साम्राज्य के प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव
• 1875 : उदारवादी नेता तेज बहादुर सप्रू
• 1877 : प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे
• 1897 : हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन
• 1900 : भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर
• 1901 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और सांसद अमरनाथ विद्यालंकार
• 1927 : पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल
• 1935 : भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र
• 1946 : भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर
• 1956 : भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अमी घिया

8 दिसंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1947 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द
• 2002 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता श्रीपति मिश्रा
• 2005 : भारतीय राजकुमारी विजया देवी
• 2015 : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’

8 दिसंबर के उत्सव और दिवस

• दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
• अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (8 से 14 दिसम्बर)

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1863 : चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
• 1881 : यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थिएटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
• 1923 : जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
• 1941 : अमेरिका और ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
• 1956 : आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन हुआ।
• 1967 : पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
• 1976 : अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
• 1995 : चीन द्वारा विवादास्पद रूप से छह वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेनलामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता दी गई।
• 1998 : पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नए राष्ट्रपति बने।
• 1998 : ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
• 2000 : ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न, फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर का नया उपचार ‘गोलनेटमाइन’ खोजा।
• 2000 : युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई।
• 2002 : भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
• 2002 : पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें 5 व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
• 2003 : निलम्बन की अवधि बढ़ाए जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
• 2004 : पाकिस्तान ने 700 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
• 2005 : रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नए अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
• 2007 : अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किए।

… तो ये हैं आठ दिसंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *