TODAY HISTORY | जब भारत में ब्रिटेन और फ़्रांस के बीच सबसे खतरनाक युद्ध शुरू हो गया

9 दिसंबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

9 दिसंबर को जन्मीं हस्तियां

• 1484 : महान संत सूरदास
• 1945 : अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा
• 1981 : भारतीय अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा
• 1913 : भारतीय महिला फोटोग्राफर होमी व्यारावाला
• 1918 : भारतीय राजनेता ई. के. नायनार
• 1920 : भारतीय राजनेता केदार पांडे

9 दिसंबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 2013 : अमेरिकी अभिनेत्री एलेनॉर पार्कर

9 दिसंबर के उत्सव और दिवस

• अंतर्राष्‍ट्रीय भ्रष्‍टाचार-रोधी (निरोधी) दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1625 : हॉलैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर हुए।
• 1712 : गाडेबस्क की लड़ाई: स्वीडन ने डेनमार्क और सक्सनी को हराया।
• 1714 : तुर्क-विनीशियन युद्ध (1714-1718): तुर्क साम्राज्य ने वेनिस गणराज्य पर युद्ध की घोषणा की।
• 1738 : यहूदियों को ब्रेसलौ सिलेसिया से निष्कासित किया गया।
• 1742 : स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री व आधुनिक रसायनशास्त्र के संस्थापकों में से एक कार्ल विलहेल्म शील का स्टॉकहोम में जन्म हुआ।
• 1747 : ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किया।
• 1758 : भारत में मद्रास का तेरह महीनों तक चलने वाला युद्ध आरंभ हुआ। भारत में ब्रिटेन व फ़्रांस के बीच होने वाला ये सबसे खतरनाक युद्ध था। मद्रास का नाम अब चेन्नई है।
• 1762 : ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
• 1793 : न्यूयॉर्क शहर का पहला दैनिक समाचार पत्र, अमेरिकन मिनर्वा, नूह वेबस्टर द्वारा स्थापित किया गया।
• 1851 : उत्तरी अमेरिका में पहले वाईएमसीए मॉन्ट्रियल की स्थापना की गई।
• 1856 : बुशेर ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण किया।
• 1898 : कोलकाता में बेल्लूर मठ की स्थापना हुई।
• 1905 : चर्च और राज्य को अलग करने के लिए फ्रांस में कानून पास हुआ।
• 1938 : इस्तवान शिशकी हंगरी के विदेश मंत्री बने।
• 1941 : चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
• 1946 : देश का सर्वोच्च कानून बनाने वाली संविधान सभा की पहली मुलाकात हुई।
• 1974 : पेरिस के शिखर सम्मेलन में यूरोपीय समुदाय के राज्यों और सरकार के प्रमुखों के पुनर्मिलन शुरू हुए।
• 1992 : ब्रिटेन के शाही जोड़े प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेज डायना के अलग होने की आधिकारिक घोषणा हुई थी।
• 2001 : यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
• 2003 : मास्को के केंद्र में एक विस्फोट से छह लोगों को मौत हुई और भी कई घायल हुए।
• 2010 : एस्टोनिया ओईसीडी का 34वां सदस्य बना।
• 2013 : इंडोनेशिया में बिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।

… तो ये हैं नौ दिसंबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *