TODAY HISTORY | जब 1967 में अर्जेंटीना के मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या कर दी गई

9 अक्तूबर | आज का इतिहास

हर तारीख़ के साथ कुछ ऐसी घटनाएं जुड़ जाती हैं, जो उस दिन का इतिहास बन जाती हैं। तो आइए आपको बताते हैं वो घटनाएं जो इतिहास के पन्नों में आज की तारीख के नाम दर्ज हो गईं।

9 अक्तूबर को जन्मीं हस्तियां

• 1624 : मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज का पुत्र मुराद बख़्श
• 1826 : हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह
• 1873 : केंद्र सरकार के गृह विभाग के पूर्व कार्यवाहक सचिव विलियम एस मारिस
• 1877 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार व उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास
• 1897 : स्वतंत्रता सेनानी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री मिनजुर भक्तवत्सलम
• 1945 : प्रसिद्ध भारतीय सरोद वादक अमजद अली खां

9 अक्तूबर को जिन हस्तियों की है पुण्यतिथि

• 1988 : पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी सैफ़ुद्दीन किचलू
• 2006 : भारतीय राजनेता कांशीराम
• 2015 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार रवीन्द्र जैन

9 अक्तूबर के उत्सव और दिवस

• विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
• भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस

थोड़ी असरदार, थोड़ी दमदार घटनाएं

• 1876 : पहली बार टेलीफ़ोन पर आउट वायर के जरिए दोतरफा बातचीत।
• 1962 : अफ्रीकी देश युगांडा बना गणतंत्र।
• 1967 : अर्जेंटीना के प्रसिद्ध मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।
• 1997 : इटली के अभिनेता और लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार।
• 1998 : पाकिस्तान की नेशनल असेंबली द्वारा इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदन।
• 2002 : वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा।
• 2005 : यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
• 2006 : गूगल द्वारा यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा।
• 2007 : चीन द्वारा भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप।
• 2008 : केंद्र सरकार ने तेल को माफ़िया से बचाने के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति।
• 2012 : लड़कियों की शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका अदा करने वाली मलाला को स्कूल जाते वक्त तालिबान ने गोली मारी।

… तो ये हैं नौ अक्तूबर की वो चंद घटनाएं जिन्होंने इतिहास के पन्नों में ख़ुद को दर्ज किया। अपने सरोकार से जुड़े हर सच को नए अंदाज़ में जानने के लिए पढ़ते रहिए UNBIASED india.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *