जश्न-ए-आज़ादी | दिल से न निकलेगी मर कर भी वतन की उल्फ़त

मौका है जश्न ए आज़ादी का। तो हमने सोचा क्यों न आपको अपने देश से जुड़ी दस ख़ास बातों के साथ साथ कुछ ख़ास शायरियों की सौगात भी दी जाए। तो आइए Unbiased India के साथ इंडिया को थोड़ा और करीब से जानते हैं और कुछ शायरों के अल्फ़ाजों में बयां हिंदुस्तान को महसूस करते हैं।

इंडिया से जुड़े दिलचस्प तथ्य (Important Facts of India)

  • दुनिया को शून्य से लेकर शतरंज तक भारत ने दिया है।
  • पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के 26 मई 2005 को स्विटजरलैंड दौरे की वजह से वहां इस दिन को साइंस डे के रुप में मनाया जाने लगा।
  • दुनिया को योग की सौगात भारत ने दी।
  • मार्शल आर्ट्स का आगाज़ हमारे देश में हुआ।
  • अंग्रेजी बोलने के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है।
  • हमारी राष्ट्रीय कबड्डी टीम ने सभी वर्ल्ड कप जीते हैं।
  • इंडियन रेलवे सबसे ज्यादा रोज़गार देने वाली संस्था है।
  • दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल सीएमएस भारत के लखनऊ शहर में है जहां पचास हजार बच्चे पढ़ते हैं।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्में हमारे भारत में ही बनती हैं।
  • दुनिया का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क हमारे इंडिया में है।
  • बहुत ही कम लोग जानते हैं कि शैंपू शब्द संस्कृत के चंपू से बना है और इसका अविष्कार भारत में हुआ।
  • देश में लगने वाला कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा आयोजन है।
  • मोहब्बत की निशानी ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है।
  • सबसे ज्यादा टीवी चैनल भारत में ही हैं।

शायरी की सौगात

लहू वतन के शहीदों का रंग लाया है
उछल रहा है ज़माने में नाम ए आज़ादी।
फ़िराक़ गोरखपुरी

मैं जब मर जाऊं तो मेरी अलग पहचान लिख देना
लहू से मेरी पेशानी पर हिंदुस्तान लिख देना।
राहत इंदौरी

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है
देखना है ज़ोर कितना बाज़ुए क़ातिल में है।
बिस्मिल अज़ीमाबादी

सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा  
हम  बुलबुले हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा।
अल्लामा इक़बाल

 दिल से न निकलेगी मर कर भी वतन की उल्फ़त
 मेरी मिट्टी से भी ख़ुशबू ए वफ़ा आएगी।
लालचंद फलक

अपने देश पर गर्व कीजिए और देश का गर्व बनिए और शान से कहिए, हम इंडियन हैं और हमारे रोम रोम में बसता है इंडिया।

Unbiased India की तरफ से 74वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *