TOP news | सात राज्यों को आज 43 पु​लों की सौगात

  1. सात राज्यों के लिए आज सौगातों से भरा दिन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सात राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 43 पुल करेंगे राष्ट्र के नाम समर्पित, सशस्त्र बलों, सैनिकों और हथियारों के आवागमन में मददगार साबित होंगे पुल।
  2. महाराष्ट्र- सीएम उद्धव ठाकरे ने ‘मेरा परिवार- मेरी जिम्मेदारी’ अभियान की शुरुआत की, कोविड 19 के खिलाफ मजबूत लड़ाई का दावा।
  3. रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, 11 सितंबर से चल रहा था एम्स में इलाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक।
  4. मात्र दस दिन चला संसद का मानसून सत्र, लोकसभा- राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।
  5. मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव से पहले शिवराज सिंह ने किया ऐलान, राज्य में 25 हजार पदों पर होगी भर्ती।
  6. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़बोलापन पड़ सकता है भारी, मास्क न लगाने के सवाल पर बोले- “मैं किसी भी कार्यक्रम में (मास्क) नहीं पहनता। इसमें क्या होता है?”
  7. नरोत्तम मिश्रा के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने किया ट्विट, लिखा- “प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को खुली चुनौती कि “ मै मास्क नहीं पहनता। है कोई माई का लाल जो नियमों के उल्लंघन पर इन पर कार्यवाही का साहस दिखा सके ? नियम सिर्फ़ जनता के लिए ?”
  8. जल्द सुलझ सकती है SSR की मौत की गुत्थी, CFSL को नहीं मिला हत्या का सुबूत, जल्द जमा करेगी अपनी रिपोर्ट।
  9. ड्रग्स कनैक्शन को लेकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से शुक्रवार को होगी पूछताछ, रकुल प्रीत से 24 सितंबर तो सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से 26 सितंबर को पूछताछ करेगी NCB।
  10. बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन पर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का दावा, आर्टिस्ट की हर डिमांड पूरी करती हैं टैलेंट मैनेजमेंट कंपनियां।
  11. बढ़ सकती है अनुराग कश्यप की मुश्किलें, रेप का केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी, इस बीच साउथ की एक्ट्रेस ने भी लगाया सात साल पहले रेप का आरोप।
  12. वाराणसी की शिवांगी बनीं पहली राफेल स्क्वाड्रन फाइटर पायलट, मिला गोल्डन गर्ल का खिताब।
  13. टाइम मैगजीन की सबसे प्रभावशाली सौ लोगों की लिस्ट में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली शाहीन बाग की 82 साल की दादी बिल्किस बानो का नाम शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम भी लिस्ट में।
  14. आईपीएल 2020- केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी टक्कर में 49 रनों से हारा कोलकाता नाइट राइडर्स, रोहित शर्मा बने मैन ऑफ द मैच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *