आज कैप्टन कूल का बर्थडे है | Happy Birthday MAHI

कैप्टन कूल एमएसडी बोले तो मानद लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। माही दुनिया के अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने वन डे में सातवें नंबर पर बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया था। ये उनके टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक भी था। ऐसी ही ढेर सारी यादें जुड़ी हुई हैं माही के करियर के साथ, उनकी ज़िंदगी के साथ।


… तो आइए माही की ज़िंदगी के बीते पन्नों पर नज़र डालते हुए उन्हें आने वाले कल के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

  • 1981 में जन्मे धोनी बेहद शांत रहने वाले और सोच—समझकर फैसला लेने वाले हैं। यही वजह है कि उन्हें कैप्टन कूल कहते हैं।
  • धोनी को फुटबॉल और बैडमिंटन दोनों ही खेलने का बहुत शौक था। लेकिन उनके फुटबॉल कोच ने उन्हें लोकल क्रिकेट क्लब में क्रिकेट खेलने भेजा। वहां माही की विकेट कीपिंग सभी को पसंद आई और इस तरह माही ने क्रिकेट के मैदान में ऐसी एंट्री मारी कि अपने खेल के ज़रिए हर दिल में एंटर कर गए।
  • धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के अब तक के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं।
  • आईसीसी की सभी तीन ट्रॉफियां जीतने वाले धोनी एकमात्र कप्तान हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 192 बार खिलाड़ियों की स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी धोनी ने अपने नाम किया है।
  • भारत के लिए सबसे ज्यादा कप्तानी का रिकॉर्ड भी माही के नाम है। कैसे? Take a look — 60 टेस्ट, 200 वन डे और 72 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कप्तानी।
  • इसके अलावा 27 टेस्ट, 110 वन डे और 41 अंतरराष्ट्रीय T—20 मैच जीतने वाले कप्तान भी अपने कैप्टन कूल ही हैं।
  • एम एस धोनी को अब तक पद्म भूषण, पद्मश्री और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • आईसीसी वन डे प्लेयर ऑफ द इयर अवॉर्ड पाने वाले माही पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।
  • माही की कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप पर जीत दर्ज की।
  • धोनी की कप्तानी में साल 2013 में भारत पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना।
  • धोनी भारत के पहले ऐसे कप्तान हैं जिनके नेतृत्व में टीम ने 100 वनडे मैच जीते हैं।

विवादों से भी नाता

  • साल 2013 के आईपीएल के दौरान धोनी पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा। रीति स्पोर्ट्स नाम की कंपनी में धोनी की पंद्रह फीसदी हिस्सेदारी की ख़बरें आईं, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया और धोनी की कप्तानी चलती रही।
  • 2019 के वर्ल्ड कप के दौरान माही ने सेना के बलिदान बैज अपने विकेट कीपींग ग्लव्स पर लगा लिया, जिससे उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके बाद आईसीसी के नियमों को मानते हुए धोनी ने ग्लव्स से बैज हटा दिया।

अफेयर भी तगड़ा वाला

  • बीस साल की उम्र में धोनी को प्रियंका झा नाम की लड़की से प्यार हो गया। दोनों ने शादी के ख्वाब देखे थे, लेकिन एक सड़क हादसे में प्रियंका की मौत के साथ माही काफी टूट गए। लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी तकलीफ को खेल पर हावी नहीं होने दिया।
  • 4 जुलाई 2010 को धोनी ने अपने बचपन की दोस्त साक्षी से शादी कर ली। इस शादी की भनक तक मीडिया को नहीं लगी। इस शादी में माही के करीबी लोग ही शामिल हुए।
  • कैप्टन कूल की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।

शौक भी खास

  • माही को बाइक्स का बेहद शौक है, यही वजह है कि उनके पास एक से बढ़कर एक बाइक का कलेक्शन मिलता है और देखने वाले उनके सलेक्शन की दाद देते हैं।
  • धोनी को जॉन अब्राहम काफी पसंद हैं और इसी वजह से धोनी अपने करियर के शुरुआती दौर में लंबे बाल रखा करते थे।
  • एडम गिलक्रिस्ट, सचिन तेंदुलकर, लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन जैसी कुछ शख्सियत धोनी की फेवरेट मोस्ट लिस्ट में टॉप पर हैं।

माही पर बनी फिल्म तो देखी ही है?

माही पर एक फिल्म भी बन चुकी है एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, जिसमें उनका किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने बखूबी निभाया था।

कुल मिलाकर कैप्टन कूल ने ज़िंदगी के 38 सालों में अपनी हर पारी को दमदार अंदाज़ में खेला है और कुछ इस तरह खेला है कि शब्द कम पड़ जाएंगे पर धोनी की धुआंधार पारी को समेटना मुश्किल होगा।

…तो अब TEAM UNBIASED INDIA की तरफ से भी Happy 40th Birthday Captain Cool.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *