दिशा turns @28

Happy Birthday Disha by Unbiased India

माही की प्रियंका से लाइमलाइट में आने वाली दिशा पटानी का आज है हैप्पी वाला 28वां बर्थडे। तो हमने सोचा कि क्यों न आपको दिशा की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें बताई जाएं। तो चलिए शुरू करते हैं।

दिशा का जन्म
दिशा पटानी का जन्म 13 जून 1992 को हुआ, ये तो सभी जानते हैं, पर उन पर अपनी उम्र छिपाने के आरोप लगते रहे हैं, इसके बारे में शायद ही किसी को मालूम हो। दरअसल साल 2012 में दिशा ने अपनी डेट ऑफ बर्थ 13 जून 1992 बतायी थी, लेकिन इंडस्ट्री में तीन साल काम करने के बाद उन्होंने अपनी बर्थडे डेट बदलकर 27 जुलाई, 1995 कर दी। बोले तो, लोगों की उम्र बढ़ती है पर अपनी DP यानी दिशा पटानी की उम्र घट रही है। no worry Disha, you looks like sweet 16.

दिशा का परिवार
दिशा के पिता जगदीश पटानी हैं जो कि डीएसपी हैं और उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की रहने वाली दिशा का परिवार फिलहाल उत्तर प्रदेश के बरेली में रह रहा है। दिशा की बड़ी बहन का नाम खुशबू पटानी है और छोटे भाई का नाम सूर्यवंश पटानी है।

दिशा की पढ़ाई
दिशा ने एमिटी यूनिवर्सिटी से इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपन में दिशा का सपना पायलट बनने का था।

मॉडल दिशा
दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वो कैडबरी डेयरी मिल्क के एड में भी नज़र आईं। दिशा सौ से ज्यादा टीवी कमर्शियल में काम कर चुकी हैं।

दिशा का संघर्ष
एक इंटरव्यू में दिशा ने कहा था कि वो मात्र 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं और उन्होंने कभी भी अपने परिवार से मदद नहीं ली। साल 2013 के Ponds Femina Miss India में दिशा ने हिस्सा लिया और उन्हें पहले रनर अप का खिताब मिला।

फिल्मी क​रियर
दिशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2015 में साउथ के मशहूर डायरेक्टर जगन्नाथ की फिल्म लोफर के साथ की। इस फिल्म में उन्होंने एक हैदराबादी लड़की का किरदार निभाया जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। साल 2016 में दिशा के करियर को मिला टर्निंग प्वाउंट जब वे नज़र आईं माही पर बनी फिल्म एमएस धोनी में। इसमें उन्होंने धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका का किरदार निभाया। इस फिल्म में वो सुशांत के अपोज़िट नज़र आईं।

अवॉर्डेड दिशा
दिशा को फ़िल्म ‘धोनी एन अनटोल्ड स्टोरी’ के लिए स्क्रीन अवार्ड के तहत बेस्ट डेब्यू अवार्ड दिया गया। दिशा ने चीनी एक्शन कॉमेडी फिल्म कुंग फू योगा में साल 2017 में काम किया। जो कि अब तक कि सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चीनी फिल्मों में से एक है।

बागी दिशा
साल 2018 में वो बाग़ी 2 में नज़र आईं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन दिशा ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। साल 2019 में सलमान खान के साथ वे फिल्म भारत में नज़र आईं। जिसमें इन पर फिल्माया स्लो मोशन गाना काफी हिट साबित हुआ और इस गाने में दिशा काफी हॉट नज़र आईं।

हॉट दिशा
आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म मलंग में दिशा काफी हॉट नज़र आईं और इस फिल्म में उन्होंने कई बोल्ड सीन भी दिए। टाइगर श्रॉफ के साथ एक म्यूजिक वीडियो बेफिक्रे में भी दिशा काम कर चुकी हैँ। साल 2019 में बादशाह के एल्बम हर घूंट में स्वैग में दिशा काफी स्टाइलो अंदाज़ में नज़र आईं। आजकल अपने हॉट फोटो शूट्स को लेकर दिशा काफी लाइमलाइट में हैं।

दिशा का क्रश
दिशा का पहला क्रश रणबीर कपूर थे, जिनके पोस्टर देखने के लिए वो रोज़ अपनी स्कूटी लेकर निकलती थीं। बात करें अगर दिशा की लव लाइफ की तो पहले उनका नाम जुड़ा टीवी एक्टर पार्थ समंथा के साथ। पर जल्द ही उन्हें टाइगर श्रॉफ के साथ देखा जाने लगा। हालांकि दोनों का रिलेशनशिप फिलहाल no comment और just friends zone में है।

दिशा के शौक
दिशा को पढ़ना, जिम्नास्टिक और नृत्य काफी पसंद है। दिशा के बेहतरीन डांसर हैं। दिशा के पसंदीदा अभिनेता रणवीर कपूर, जिम कैरी और लिओनार्डो डीकैपरिओ हैं। फेवरट अभिनेत्रियों की बात करें तो दिशा को पसंद हैं प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित और कटरीना कैफ। दिशा को खाने में चायनीज़ बेहद पसंद है। इसके अलावा दिशा को डोनट्स, जलेबी और रबड़ी भी बेहद पसंद है।

सोशल दिशा
दिशा ने अपने फैंस के लिए अपना यू ट्यूब चैनल भी शुरू किया है। इंस्टाग्राम पर दिशा के करीब 35.5 मिलियन फॉलोअर हैं। जिनमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

दिशा का लिटिल हट
साल 2017 में मुंबई के बांद्रा में दिशा ने खुद को एक फ्लैट गिफ्ट किया था। इस घर का नाम उन्होंने लिटिल हट रखा।

… तो आज दिशा के स्पेशल वाले डे पर Unbiased India की तरफ से आपको हैप्पी वाला बर्थडे। अपनी एक्टिंग और चार्म से खूब गरदा उड़ाइये बॉलीवुड में। एक बार फिर हैप्पी बर्थडे दिशा।

One thought on “दिशा turns @28

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *