Miss World बनीं Indian Beauties

17 नवंबर, 1966। स्टेज पर पूरे विश्व की टॉप मोस्ट ब्यूटीज़ के बीच अनाउंस हुआ मिस वर्ल्ड 1966 रीता फारिया का नाम। ये पहला मौका था जब किसी भारतीय ने यह खिताब जीता। पूरे देश के लिए ये गर्व का मौका था।

…तो आइए आज की इस तारीख पर नज़र डालते हैं उन ब्यूटीज़ पर जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।

रीता फारिया

रीता फारिया 1966 में ये खिताब जीतने वाली पहली भारतीय सुंदरी हैं। इसके साथ ही वो ऐसी पहली भारतीय मिस वर्ल्ड हैं जो पेशे से डॉक्टर हैं। फिलहाल वे अपने पति के साथ आयरलैंड में रहती हैं।

ऐश्वर्या राय

1966 के बाद 1994 में भारत के हिस्से में एक बार फिर मिस वर्ल्ड का ताज आया, जिसे जीता ऐश्वर्या राय ने। मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने कई फिल्मों में काम किया। साल 2009 में ऐश्वर्या को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।

डायना हेडेन

1997 में मिस इंडिया बनीं डायना हेडेन ने 1997 में ही मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता। उन्होंने मॉडलिंग इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की। साल 2013 में उन्होंने कॉलिन डिक के साथ शादी की।

युक्ता मुखी

1999 में मिस वर्ल्ड का ताज युक्ता मुखी ने अपने नाम किया। इसी के साथ वे मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली चौथी भारतीय महिला बन गईं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। लेकिन यहां वो कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पाईं। साल 2008 में उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रिंस तुली से शादी की लेकिन 2014 में उनका तलाक हो गया।

प्रियंका चोपड़ा

अपने बेबाक अंदाज़ और दमदार एक्टिंग से पूरी दुनिया में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

मानुषी छिल्लर

कार्डियक सर्जन यानी दिल की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाली मानुषी छिल्लर साल 2017 में मिस वर्ल्ड बनीं। इस कॉन्टेस्ट की तैयारी के लिए मानुषी ने अपनी मेडिकल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। मई 2017 में वो मिस इंडिया भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *