सुरों के सरताज सोनू निगम की कहानी | BIRTHDAY special

एक ऐसा शख्स जो बॉलीवुड में आया तो था अभिनेता बनने लेकिन जब गाना शुरू किया तो उसके गाने करोड़ों होंठ गुनगुना उठे और जो आज देश के सबसे शानदार गायकों में से एक है। जी हां, वह शख्स, जिसकी गायकी का मुरीद हर शख्स है, उसका नाम ही तो सोनू निगम है। आज इस बेहतरीन गायक का हैप्पी वाला बर्थडे है।

… तो आइए, आज आपको सुरों के इस जादूगर की ज़िंदगी के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराते हैं।

  • सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में हुआ था।
  • सोनू निगम ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है।
  • सोनू निगम के पिता का नाम अगम कुमार निगम और माता का नाम शोभा निगम है।
  • सोनू निगम की दो बहनें हैं— मीनल और नीकिता।
  • सोनू निगम की शादी मधुरिमा निगम से 15 फरवरी 2002 को हुई।
  • सोनू निगम के बेटे का नाम नेवान है।
  • सोनू निगम के पिता अगम कुमार दिल्ली के एक मशहूर स्टेज गायक थे, जिनके साथ तीन साल की उम्र से ही वह स्टेज शो करने लगे।
  • सोनू मुंबई गायक नहीं, बल्कि अभिनेता बनने पहुंचे थे।
  • सोनू निगम ने पहली बार 18 साल की उम्र में फिल्म ‘आजा मेरी जान’ के लिए गाना गाया लेकिन दुर्भाग्यवश यह फिल्म कभी रिलीज ही नहीं हुई।
  • सोनू निगम को टी-सीरीज ने ब्रेक दिया और उन्होंने ‘रफी की यादें’ से अपने करियर की अच्छी शुरुआत की।
  • सोनू निगम को फिल्म सनम बेवफा के गीत ‘अच्छा सिला दिया तूने’ ने उन्हें नामी गायक बना दिया और इसके बाद उन्हें कई बेहतरीन ऑफर मिले।
  • सोनू निगम ने तीन दशक के अपने करियर में लगभग 320 फिल्मों के लिए गाने गाए हैं।
  • सोनू निगम अब तक दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।
  • फिल्म ‘कल हो ना हो’ के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है।
  • सोनू निगम हिंदी के साथ ही अंग्रेजी, कन्नड़, बंगाली, उड़िया, पंजाबी, तमिल, मैथिली, भोजपुरी, नेपाली और मराठी भाषा में भी गाने गा चुके हैं।
  • सोनू निगम ने हॉलीवुड की एनिमेटेड फिल्म ‘अलाउद्दीन’ और ‘रीओ’ में भी अपनी आवाज दी है।
  • सोनू निगम ने ‘प्यारा दुश्मन’, ‘उस्ताद उस्तादी से’, ‘बेताब’, ‘हमसे है जमाना’ और ‘तकदीर’ जैसी फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया है।
  • फिलम ‘जानी दुश्मन’, ‘लव इन नेपाल’, ‘काश आप हमारे होते’ जैसी फिल्मों में सोनू निगम ने बतौर अभिनेता काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *