आज का पंचांग
आज दोपहर 1:24 बजे तक पंचमी है। इसके बाद षष्ठी तिथि हो जाएगी। दोपहर 3 बजे से सायं 4.30 बजे तक राहुकाल है। राहु काल में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष
मानसिक शांति की संभावना है। हालांकि आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलने के आसार हैं। माता से धन लाभ होने की उम्मीद है।
वृष
आज मन परेशान हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों के योग हैं। परिवार—नाते के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन
मानसिक शांति के लिए योग पर ध्यान दें तो बेहतर बात होगी। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में यात्रा का कार्यक्रम बनने की संभावना है।
कर्क
खुद को संयत रहें। धैर्य धारण करने से भी कई काम बन जाते हैं। आज परिवार का साथ मिलेगा। खर्च की अधिकता होने की संभावना है। शिक्षा में व्यवधान आ सकता है।
सिंह
राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा की पूर्ति होने की उम्मीद है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न होगा।
कन्या
आत्मविश्वास बनाए रखें और क्रोध से बचें। ज़रा सी लापरवाही से पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। सतर्क रहें।
तुला
आज उतार—चढ़ाव भरा दिन रहेगा। खुशी होगी तो गम भी मिल सकता है, इसके लिए तैयार रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है।
वृश्चिक
मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।
धनु
मन अशांत रह सकता है। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। परिवार में धार्मिक कार्य हों तो उसमें हिस्सा लें।
मकर
कुछ काम मनवांछित न होने से झुंझलाहट हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन के लिए भी तैयार रहना चाहिए।
कुंभ
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सम्मान मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। इससे खर्च बढ़ने की संभावना है।
मीन
आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज किसी मित्र का आगमन हो सकता है। दिनचर्या आपके हिसाब से न हो तो भी परेशान न हो। यह क्षणिक है।