ॐ श्री गणेशाय नमः
श्री विक्रम संवत : 2077
ऋतु : हेमन्त
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : अष्टमी, रात्रि 12:37 बजे तक, उपरान्त नवमी तिथि
नक्षत्र : हस्त नक्षत्र, शाम दिन 4:13 बजे तक, उपरांत चित्रा नक्षत्र
योग : अतिगंड योग, रात्रि 11:43 बजे तक, उपरान्त सुकर्मा योग
करण : बालव करण 3:08 बजे तक, कौलव करण शेष रात्रि 2:08 बजे तक, उपरान्त तैतिल और गर
आज का सूर्योदय : 6:45 बजे (काशी)
आज का सूर्यास्त : 5:15 बजे (काशी)
आज का दिशाशूल
उत्तर दिशा और ईशान कोण (उत्तर—पूर्व)
(दिशाशूल में यात्रा वर्जित होती है)
दिशाशूल का उपाय
यदि यात्रा अति आवश्यक हो तो हरा फल, तिल या धनिया खाकर पूर्व की ओर से यात्रा प्रारंभ कर सकते हैं। घर से निकलकर आंगन में तुलसी की परिक्रमा करें। तुलसी का पौधा नहीं है तो विघ्नहर्ता गणेश भगवान के मंदिर की परिक्रमा कर यात्रा प्रारंभ करें। इससे अशुभ प्रभाव दूर होगा। यात्रा में आने वाले संकट टल जाएंगे।
आज का राहुकाल
दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 1:23 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त
सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक
… आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि
आज आपकी बौद्धिक क्षमता की वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आत्मीयजनों से भेंट होगी, खानपान का ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें।
वृष राशि
रुके हुए कार्य बनने से मन में नई उमंग का आरम्भ फिर से होगा। सन्तान के कारण कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ज्ञान की वृद्धि होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अत्यंत उत्तम है।
मिथुन राशि
आज आपके प्रेम और मित्रता के बंधन मजबूत होंगे। आज आपको धन प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा।परिवार में बेवजह कलह उत्पन्न हो सकता है। शांति से झगड़े का कारण जानने का प्रयास करें और वाद विवाद को समाप्त करें। आज के दिन बेवजह किसी से भी ना उलझें।
कर्क राशि
पराक्रम बढ़ेगा। लगभग सभी क्षेत्र में आज आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। आज आपको मित्रों और अपने भाइयों का साथ और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार चढ़ाव होने की संभावना है, कर्म क्षेत्र में संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह राशि
परिवार का प्रेम और सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।आज आपके लगभग सभी कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होंगे। आज आप अपने कुशल बुद्धि विवेक के कारण समाज में अलग स्थान बना सकते हैं।
कन्या राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए उन्नति का समय है। परिवार का सहयोग मिलने से आत्मबल में वृद्धि होगी। मानसिक सुख शांति तथा शारीरिक सुख मिलेगा।
तुला राशि
आज के दिन आपको नए कार्य में निवेश नहीं करना चाहिए। व्यापार व्यवसाय में व्यय का सामना करना पड़ सकता है।आज के दिन लेनदेन से आपको नुकसान का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ने की संभावनाएं हैं। वैवाहिक जीवन तनावग्रस्त हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आपके लिए रोजगार के नए साधन बढ़ेंगे। नए कार्य क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा। आय की वृद्धि होगी। पुराने कार्य बनने की संभावना है। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। नौकरी चाकरी में लाभ मिलेगा।
धनु राशि
आज आपका पहले से सुनियोजित कार्य बनता हुआ नजर आएगा। सोचे हुये कार्य पूर्ण होंगे। आपकी मेहनत का फल मिलने की आज पूरी संभावना है। नौकरी चाकरी में उन्नति होगी, कर्मक्षेत्र मजबूत बनेगा। वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि आएगी।
मकर राशि
आज के दिन आपको अध्ययन अध्यापन में लाभ मिलेगा।सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति में सफल प्रतिनिधित्व करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा, पिता के सहयोग से भाग्योन्नति होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में पिता का साथ और सहयोग मिलेगा।
कुम्भ राशि
आज का दिन आपके लिए लाभकारी नहीं है। आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावनाएं हैं सावधान रहें। शारीरिक थकान हो सकता है। खान-पान का ख्याल रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।
मीन राशि
आज आपको व्यापार के लिए यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। विपरीत लिंगी के संग साझेदारी से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति और खुशियां आएंगी।